Pregnancy मे रखे बालों का खास ख्याल जाने कैसे

Pregnancy मे रखे बालों का खास ख्याल जाने कैसे

Pregnancy के दौरान शरीर में सामान्यतः कैल्शियम, आयरन व विटामिनों की कमी हो जाती है|

डेस्क-किसी भी महिला के जीवन में मां बनने का एहसास सबसे सुखद एहसास होता है,लेकिन सच्चाई ये है कि Pregnancy के दिनों में एक महिला को अपना बेहद ख्याल रखना होता है|

क्योंकि इस अवस्था में शरीर में हार्मोनल और कई शारीरिक परिवर्तन होते है|ऐसे में खान पान का ध्यान रखना बेहद जरूरी होता है|इस अवस्था में स्वास्थ्य के साथ साथ सौंदर्य पर भी सीधा प्रभाव पड़ता है|कुछ महिलाएं जहां इस दौरान थकी थकी मुरझाई सी लगती है, चेहरे पर झाइयां उभर आती है व शारीरिक गठन असंतुलित हो जाता है, बाल झड़ने लगते है, आंखों के नीचे काले घेरे पड़ जाते है और त्वचा तेजहीन हो जाती है, वहीं कुछ स्त्रियों के सौंदर्य में मानो निखार आ जाता है और वे पहले से अधिक आकर्षक दिखने लगती है|

Pregnancy मे रखे बालों का खास ख्याल

बाल टूटने की समस्या

  • गर्भावस्था के दौरान बालों का टूटना और झड़ना काफी असामान्य क्रिया है|
  • इन दिनों शारीरिक क्रियाएं तेज होती है और इसका प्रभाव बालों पर भी होता है, जिससे बालों का तेजी से विकास होता है|
  • कई महिलाओं में ऐसा भी देखा गया है कि इन दिनों उनके बालों में काफी चमक आ जाती है और बाल घने हो जाते है, जिससे उन्हें काफी खुशी होती है, लेकिन कई महिलाओं की शिकायत होती है कि इस अवस्था में उनके बाल टूटते और झड़ते है|
  • इस दौरान जो महिलाएं ऐसी शिकायत करती है उनके बाल आमतौर पर ओवल और राउंड शेप में गिरते है|
  • अगर ऐसी शिकायत हो तो तुरंत ही अपने चिकित्सक से संपर्क करना चाहिए, क्योंकि ऐसा होना यह भी दर्शाता है कि शरीर को आवश्यक खनिज और विटामिन नहीं मिल पा रहा है|
  • ऐसी अवस्था में तुरंत डॉक्टर की सलाह लेकर उसका पालन करें, नहीं तो वह आपके और आपके बच्चे की सेहत पर विपरीत प्रभाव डाल सकता है|

बालों के लिए उपयोगी व्यायाम

आधुनिक समय में बाल गिरने के मुख्य कारणों में एक है तनाव|निम्नलिखित व्यायाम को रोज कम से कम एक बार कुछ मिनट के लिए अवश्य कीजिए|आपका तनाव नियंत्रण में रहेगा|

  • व्यायाम से सिर के ऊपरी हिस्से में रक्त प्रवाह बढ़ता है और हेयर फॉलिक्लिस प्रेरित होते है| इससे बाल मजबूत होते है|
    जमीन पर पालथी लगाकर बैठ जाएं|
  • अपने हाथों को पीछे रखे और सामने झुककर ललाट को बाएं घुटने में सटाएं|
  • 10 तक गिनें. धीरे धीरे पुरानी स्थिति में आएं|
  • इसी प्रक्रिया को दोहराएं| इस बार ललाट को बाएं घुटने से सटाएं|
  • इसी प्रक्रिया को फिर करे और ललाट को जमीन से सटाने का प्रयास करें|
  • दोनों ओर यह व्यायाम पाँच बार कीजिए|
  • हाइपरटेंसन या स्पौंडलाइटिस है तो इस व्यायाम से बचिए|

Dendroff हो या Hairfall आपनाये ये घरेलू उपाय

बालों के लिए खान पान रखे ख़ास ध्यान

  • इन दिनों खान पान का विशेष ध्यान रखना चाहिए|
  • शरीर को पोषक तत्वों की काफी जरूरत होती है, जिसकी कमी से बहुत सी परेशानियों का सामना गर्भवती को करना पड़ता है|
  • विशेष कर बालों के लिए यह एक गंभीर समस्या हो सकती है|
  • बाल का मुख्य तत्व केरेटिन नामक प्रोटीन है|
  • बालों की जड़े मजबूत रहें इसके लिए प्रोटीन युक्त आहार लें|
  • अंकुरित दाले, सोया, दूध, दूध से बने पदार्थ, अंडा, मांस, मछ्ली का सेवन करने से इस दौरान बालों की समस्याएं बहुत कम होती है|
  • गर्भावस्था के दौरान शरीर में सामान्यतः कैल्शियम, आयरन व विटामिनों की कमी हो जाती है|
  • इनकी कमी को दूर करने के लिए संतुलित खुराक और यदि आवश्यक हो तो दवा आदि का सेवन करना चाहिए|
  • इस दौरान नियमित दिनचर्या, व्यायाम, शारीरिक मालिश व पर्याप्त विश्राम का विशेष महत्व है|
  • इस समय आपका सौंदर्य पुष्प मुरझाने न पाए, इसके लिए भी कुछ सावधानियां बरतनी आवश्यक है|

Share this story