1948 की स्वर्ण जीत इतनी महत्वपूर्ण है क्यों

1948 की स्वर्ण जीत इतनी महत्वपूर्ण है क्यों

गोल्ड के साथ अक्षय कुमार के विपरीत अभिनेत्री मौनी रॉय बॉलीवुड में अपनी शुरुआत करने के लिए तैयार है।
डेस्क-हिमा दास ने आईएएएफ इवेंट में गोल्ड जीतने वाली पहली भारतीय एथलीट बनकर इतिहास रच दिया है। इस वक़्त भारत विभिन्न अंतरराष्ट्रीय खेल इवेंट में पदक जीत कर सफ़लता का लुत्फ़ उठा रहा है।

जीत के मौसम का स्वाद बरकरार रखते हुए, एक्सेल एंटरटेनमेंट अपनी सबसे महत्वाकांक्षी परियोजना " गोल्ड
" पेश करने के लिए तैयार है।फिल्म में 1948 में लंदन में आयोजित हुए XIV ओलंपियाड के खेलों में, एक स्वतंत्र राष्ट्र के रूप में भारत की पहली ओलंपिक पदक जीत को दर्शाया गया है।
हॉकी हमारे लिए एक बहुत ही महत्वपूर्ण खेल है अक्षय


"गोल्ड" में भारतीयों का जीत हासिल करने के सपने और 1948 में हुए लंदन के XIV ओलंपियाड के खेलों में एक साथ मिलकर स्वर्ण पदक जीतने की कहानी दिखाई जाएगी।
अक्षय कुमार को हाल ही में गोल्ड के एक विशेष इवेंट पर कहते हुए सुना गया कि,"हमारे पास 18-19 स्वर्ण पदक है, जो अगर गिनती की जाए तो कॉमनवेल्थ में सबसे अधिक है, कॉमनवेल्थ में इतने स्वर्ण पदक जीतना भारत के लिए एक बहुत बड़ी उपलब्धि है।"
फ़िल्म के बारे में बात करते हुए अक्षय ने कहा,"हॉकी हमारे लिए एक बहुत ही महत्वपूर्ण खेल है, यह पहला खेल है जिसने हमें 1948 में एक स्वर्ण पदक जिताया था। मुझे आशा है कि जब यह फिल्म रिलीज होगी तो यह हॉकी को इसका हक दिलाने में मददगार साबित होगी, मुझे आशा है कि इसके बाद चीजें बदल जाएंगी। "

अभिनेता ने आगे बताया,"फ़िल्म का ट्रेलर रिलीज होने से पहले ज्यादातर लोगों को पता नहीं था कि हमें हमारा पहला स्वर्ण पदक 1948 में मिला था। यह मेरे लिए और हमारे देश के लिए एक बहुत ही महत्वपूर्ण फिल्म है और हमारे युवाओं के लिए भी बेहद महत्वपूर्ण है ताकि उन्हें पता लगे कि हमारा अतीत क्या था और हमारा इतिहास क्या था।"
अक्षय कुमार अभिनीत "गोल्ड" 1948 में लंदन में हुए XIV ओलंपियाड के खेलों में एक स्वतंत्र राष्ट्र के रूप में भारत की पहली ओलंपिक पदक जीत की कहानी है।

फ़िल्म के रिलीज होने का इंतेजार है

  • फिल्म की शैली को मद्देनजर रखते हुए, फिल्म इस वर्ष स्वतंत्रता दिवस पर रिलीज होगी।
  • हाल ही में रिलीज हुई फ़िल्म के ट्रेलर और गानों को दर्शकों द्वारा बेहद पसंद किया गया है और परिणामस्वरूप अब बेसब्री से फ़िल्म के रिलीज होने का इंतेजार किया जा रहा है।
  • फ़िल्म "गोल्ड" के माध्यम से अभिनेता अक्षय कुमार पहली बार रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर के एक्सेल एंटरटेनमेंट के साथ मिल कर काम कर रहे है।
  • "गोल्ड" के साथ अक्षय कुमार के विपरीत अभिनेत्री मौनी रॉय बॉलीवुड में अपनी शुरुआत करने के लिए तैयार है।
  • रीमा कागती द्वारा निर्देशित इस फ़िल्म के साथ टीवी अभिनेत्री मौनी रॉय बॉलीवुड में अपना पहला कदम रखने जा रही है।
  • अक्षय कुमार सहित कुणाल कपूर, अमित साध, विनीत सिंह और सनी कौशल जैसे दमदार कलाकारों की टुकड़ी के साथ "गोल्ड" पॉवर पैक प्रदर्शन से लैस होगी।
  • इस फिल्म को ब्रिटेन और भारत में फ़िल्माया गया है, जिसके माध्यम से पूर्व-स्वतंत्र युग के आकर्षक पहलू से देश की जनता को रूबरू करवाया जाएगा।
    दिन बड़े पर्दे पर दर्शकों से रूबरू होगी।

Share this story