अगर आपको Sugar है तो जरूर खाएं ये 5 चीजें

अगर आपको Sugar है तो जरूर खाएं ये 5 चीजें

जंक फ़ूड बिल्कुल ना खाएं, इससे Sugar का खतरा और बढ़ जाता है।

डेस्क-Sugar के मरीजों को अपनी डाइट पर विशेष ध्यान देने की जरूरत होती है। ऐसे में कुछ भी उल्टा-सीधा खाना उनकी सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है।

आप अपने आहार में कुछ ऐसे चीजों को शामिल करेंगे जो शुगर प्रॉब्लम को दूर करने में सहायक हैं |

अगर आप Sugar के मरीज हैं तो नाश्ते में ये चीजें खाएं, जो आपको फिट भी बनाती हैं।

आंखों की थकान और जलन दूर करने के करें ये घरेलू उपाय

अलसी

  • अलसी फाइबर का खजाना है|
  • रोजाना अलसी के सेवन से दिल की बीमारियां कम होती है और स्ट्रोक का खतरा भी कम होता है|
  • ब्लड शुगर लेवल और इंसुलिन सेंसिटिवटी पर भी नियंत्रण करता है|

दालें

  • दालें प्रोटीन के साथ-साथ फाइबर का भी अच्छा स्रोत होती हैं|
  • दालों में पाई जाने वाली कार्बोहाइड्रेट का कुल 40 प्रतिशत फाइबर ही होता है जो ब्लड शुगर को कम करने में मदद करता है|

समूचा अनाज

  • गेहूं, ओट्स, जौ फाइबर रिच होते हैं जो धीरे-धीरे पचते हैं|
  • इससे ब्लड शुगर अचानक से नहीं बढ़ पाता है|
  • इसके अलावा वजन घटाने में भी मदद मिलती है|

अमरूद

  • अमरूद में भी खूब फाइबर होता है|
  • इससे कब्ज से भी लड़ने में मदद मिलती है|
  • Sugar के मरीजों को अक्सर कब्ज की शिकायत रहती है
  • यह एक बढ़िया स्नैक्स साबित हो सकता है|
  • इसके अलावा पपीता, चेरीज, तरबूज, हरी पत्तेदार सब्जियां, टमाटर, कद्दू के बीज भी डायबिटीज के मरीजों को खाना चाहिए|
  • इसके अलावा रोजाना एक्सरसाइज भी करनी चाहिए|

मेथी

  • मेथी के बीज और पत्तियां दोनों ही डायबिटीज से लड़ने में मददगार हैं|
  • भरपूर मात्रा में फाइबर होने से पाचन क्रिया धीमी होती है जिससे शरीर में कार्बोहाइड्रेट्स और शुगर के अवशोषण पर नियंत्रण होता है|
  • ये शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल को घटाते हैं|
  • रात को सोने से पहले मेथी के बीज या सुबह मेथी का पानी लेना बहुत फायदेमंद है|

Amazon Prime वीडियो ने मिर्जापुर का पहला लुक किया रिलीज


Share this story