ऑपरेशन आत्मरक्षा के अंतर्गत बालिकाओं को आत्मरक्षा के दिये गये महत्वपूर्ण टिप्स

ऑपरेशन आत्मरक्षा के अंतर्गत बालिकाओं को आत्मरक्षा के दिये गये महत्वपूर्ण टिप्स

बालिकाएं खुद कर सकेंगी आत्मरक्षा

गोण्डा । प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार दूबे थाना तरबगंज द्वारा रामतेज स्वरूप सिंह इण्टर कालेज मनहना थाना तरबगंज में ऑपरेशन आत्मरक्षा के अंतर्गत बालिकाओं को आत्मरक्षा के महत्वपूर्ण टिप्स दिए गए तथा महिला हेल्प लाइन 1090 , 181 डायल 100 के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की गई !तथा महिला आरक्षियों द्वारा बालिकाओं को सुरक्षा हेतु उन्हें अल्पावधि में प्रशिक्षित किया गया !

विद्यालय के बच्चों को आत्मरक्षा हेतु प्रशिक्षण देने वाली टीम

बालिकाओं में दिन प्रतिदिन बढ़ रहे अपराध को रोकने के लिए थाना तरबगंज के प्रभारी निरीक्षक द्वारा विद्यालय में आत्मरक्षा हेतु अपनी पूरी टीम के साथ बच्चों को प्रशिक्षित करते हुए जानकारी दी गई ।
टीम में निम्न लोगों ने प्रतिभाग किया । संजय कुमार दुबे प्रभारी निरीक्षक , का0 अजितेश , महिला आरक्षी प्रीती शर्मा , महिला आरक्षी प्रेमलता , महिला , आरक्षी मोनिका , का0 रामकुमार सिंह , का0 अनिल कुमार

Share this story