खूबसूरती के साथ साथ आंखों की रोशनी को भी तेज करता है काजल

खूबसूरती के साथ साथ आंखों की रोशनी को भी तेज करता है काजल

अब लडकिया के लिए काजल मेकअप का अहम हिस्सा बन गया

डेस्क-काजल लड़कियों के लिए आज के समय फैशन बन गया है। पहले लोग नजर से बचाने के लिए बच्चों को काजल लगाते थे। वहीं अब लडकिया के लिए काजल मेकअप का अहम हिस्सा बन गया है। इसे अलग-अलग स्टाइल में लगाकर चेहरे की खूबसूरती को बढ़ा रही है। इसकी स्टाइल में भी काफी बदलाव हुए है। काजल आँखों को आराम पहुंचाता है और दृष्टि को भी मज़बूत बनाता है।

इसके अलावा किसी तरह के वास्तु संबंधी दोष को शांत करने, शनि या फि मंगल ग्रहों के शांतिकरण के लिए भी काजल का इस्तेमाल किया जाता है। पहले के जमाने में काजल घर पर बनाया जाता था लेकिन अब बाजार में कई तरह के केमिकल्स युक्त काजल बाजार में मिल रहे हैं। काजल लगाने के स्वास्थ्यवर्धक फायदे हैं। यह खूबसूरती बढाने के अलावा कई तरह की समस्याओं से भी बचाता है।

बड़ी-बड़ी आंखें लगती आकर्षक
बड़ी-बड़ी आंखें बेहद खूबसूरत लगती हैं। काजल लगाने से आपकी आंखें थोड़ी बड़ी दिखाई देती हैं। साथ ही इससे आपकी आंखों को शेप भी मिलती है जिससे उनकी सुंदरता और बढ़ जाती है।

Share this story