अमरूद कई रोगों के लिए है रामबाण

अमरूद कई रोगों के लिए है रामबाण

अमरूद में फाइबर कॉन्टेंट काफी अधिक होता है, जो डायबिटीज के विकास को रोकता है।

डेस्क-अमरूद सेहत के लिहाज से एक शानदार फल माना जाता है। अमरूद की तासीर ठंडी होती है। इसका सेवन करने से कई समस्या दूर हो जाती है।

 अमरूद और इसके बीजों के सेवन के कई लाभ गिनाए गए हैं। इसमें मौजूद विटामिन और खनिज शरीर को कई तरह की बीमारियों से बचाने में मददगार होते हैं। ऐसे गुणकारी पौधे को हम अपने आंगन या घर के आसपास रोप कर पूरे परिवार की सेहत का ध्यान रख सकते हैं।

कैंसर का खतरा कम करता है

  • कैंसर एक भयानक बीमारी है, लेकिन आप अमरूद खाते हैं, तो आप कैंसर होने की आशंका से बच सकते हैं।
  • इसमें लाइकोपीन, क्वेरसेटिन, विटामिन सी और अन्य तत्व पाए जाते हैं।
  • ये शरीर में शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट के रूप में काम करते हैं और कैंसर कोशिकाओं के विकास को रोकते हैं।

Cancer के खतरे से बचने के लिए करें ये उपाय

प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है

  • अमरूद में विटामिन सी काफी मात्रा में पाया जाता है।
  • संतरे की तुलना में अमरूद में 4 गुना ज्यादा विटामिन सी पाया जाता है।
  • यह शरीर की इम्यूनिटी को बेहतर बनाने में मदद करता है और संक्रमण के खिलाफ शरीर की रक्षा करता है।

हार्ट को रखता है स्वस्थ

  • अमरूद शरीर में सोडियम और पोटेशियम का स्तर संतुलित करता है, जिससे हायपर टेंशन वाले रोगियों को ब्लड प्रेशर नियंत्रित रहता है।
  • अमरूद बैड कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में मदद करता है।
  • अच्छा कोलेस्ट्रॉल हृदय रोग के विकास में योगदान नहीं करता है।
  • कुल मिलाकर अमरूद अपने दिल को स्वस्थ रखता है।

शुगर को करता है कंट्रोल

  • अमरूद में फाइबर कॉन्टेंट काफी अधिक होता है, जो डायबिटीज के विकास को रोकता है।
  • अमरूद में मौजूद फाइबर से शरीर में शुगर को कंट्रोल में रखता है।

कब्ज मोटापे

  • इसका फायबर कब्ज को दूर करने में भी मददगार होता है।
  • अमरूद के बीज पेट साफ करने के लिए अच्छे साबित होते हैं।

मोटापा को भी कम करता है

  • यह वजन कम करने में भी बेहतरीन साबित होता है |
  • अमरूद खाने से भूख नहीं लगती है और ज्यादा फैट भी नहीं होता है।

Smartphone का इस्तेमाल है हानिकारक, आंखें होती हैं कमजोर

Share this story