क्या होता है मौत के बाद, जानें वो राज़ जो खुद यमराज ने बताए

क्या होता है मौत के बाद, जानें वो राज़ जो खुद यमराज ने बताए

यह जान लेना किसी भी आम इंसान के लिए मुश्किल ही नहीं नामुमकिन है

डेस्क-कहते हैं मौत के बाद का जीवन किसी ने नहीं देखा। इसलिए मृत्यु से जुड़ा कोई भी विषय या घटना इंसान के सामने आती है तो वह उसे जानने के लिए आतुर हो जाता है। इस विषय को लेकर उसकी यह जिज्ञासा आजीवन बनी रहती है। असल में, मृत्यु क्या है और खासतौर पर मृत्यु के बाद क्या होता है। यह जान लेना किसी भी आम इंसान के लिए मुश्किल ही नहीं नामुमकिन है।

प्राचीन हिन्दू धर्मशास्त्र कठोपनिषद में मृत्यु और आत्मा से जुड़े कई रहस्य बताए गए हैं, जिसका आधार बालक नचिकेता और यमराज के बीच हुए मृत्यु से जुड़े संवाद हैं। नचिकेता वह बालक था, जिसकी पितृभक्ति और आत्म ज्ञान की जिज्ञासा के आगे मृत्यु के देवता यमराज को भी झुकना पड़ा। विलक्षण बालक नचिकेता से जुड़ा यह प्रसंग न केवल पितृभक्ति, बल्कि गुरु-शिष्य संबंधों के लिए भी बड़ी मिसाल है।

  • प्रसंग के मुताबिक ऋषि वाजश्रवस (उद्दालक) नचिकेता के पिता थे।
  • एक बार उन्होंने विश्वजीत नामक ऐसा यज्ञ किया |
  • जिसमें सब कुछ दान कर दिया जाता है। दान के वक्त नचिकेता यह देखकर बेचैन हुआ -
  • कि पिता स्वस्थ गायों के बजाए कमजोर, बीमार गाएं दान कर रहें हैं।
  • तीक्ष्ण व सात्विक बुद्धि का बालक नचिकेता ने समझ लिया |
  • कि पुत्र मोह के वशीभूत ही उनके पिता ऐसा कर रहे हैं।

Share this story