एलोवेरा के होते हैं कई फायदे और नुकसान

एलोवेरा के होते हैं कई फायदे और नुकसान

एलोवेरा में पर्याप्त मात्रा में पॉलिसैचेराइड्स, वायरस से लड़कर कई प्रकार की बीमारियों से शरीर को सुरक्षित रखते हैं|

डेस्क-एलोवेरा के बारे में तो आप सब जानते ही हैं |ये आमतौर पर सभी के घरों में पाया जाता हैं| और लोग इसका इस्तेमाल भी करते हैं लेकिन लोग इसका इस्तेमाल सिर्फ उन्ही लाभों के लिए करते हैं| जिनके बारे में उन्हें पता हैं |

जाने चुकंदर खाने के क्या है फायदे
इसलिए आज हम आपको बताते हैं एलोवेरा के फायदे और नुकसान के बारे में

ये एक औषधीय पौधा हैं जो विश्व भर में प्रचलित हैं| इसकी उत्पत्ति उत्तरी अफ्रिका में हुई थी| इस पौधे के गुणों के आधार पर इसे औषधीय पौधे के रूप में मान्यता दी गई हैं| इसका उपयोग आयुर्वेद में भी किया जाता हैं|


एलोवेरा के औषधीय के रूप में

  • एलोवेरा में कई पोष्टिक तत्व पाए जाते हैं|
  • इनमें 12 विटामिन, 18 अमीनो एसिड, 20 खनिज, 75 पोषक तत्व और 200 सक्रिय एंजाइम होते हैं|
  • सिर्फ इतना ही नहीं बल्कि इसमें कई रासायनिक गुण जैसे खनिज कैल्शियम, जस्ता, तांबा, पोटेशियम, लोहा, सोडियम, मैग्नीशियम, क्रोमियम और मैंगनीज प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं|
  • इसके अलावा भी इसमें विटामिन के गुण भी भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं|
  • विटामिन ई, विटामिन सी, विटामिन बी 12, बी 6, बी 2, बी 1, विटामिन ए, बी 1, बी 2, बी 6, नियासिन और फॉलिक एसिड शामिल है|

एलोवेरा के फायदे

  • आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में बदलते हुए खान-पान का असर सीधे हमारी हेल्थ पर पड़ता हैं|
  • जिससे कई बीमारियाँ जन्म लेने लगती हैं|
  • एडॉप्टोजेन मानव शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करने, और वातावरण में होने वाले बदलावों के प्रभाव को तेजी से शरीर में ढालता हैं|
  • एलोवेरा में पर्याप्त मात्रा में पॉलिसैचेराइड्स, वायरस से लड़कर कई प्रकार की बीमारियों से शरीर को सुरक्षित रखते हैं|
  • इसके लिए आप एलोवेरा का जूस लें, ये आपके शरीर को तनाव से लड़ने की क्षमता देगा इसके अलावा आपको बीमारी से बचाने में सहायक होगा|

पाचन क्रिया में सहायक

  • यदि आपको हमेशा अपने पेट में गैस बनने और खाना ना पचाने की परेशानी होती हैं|
    आपको एलोवेरा का उपयोग करना चाहिए, ये आपके पेट की किसी भी प्रकार की समस्या को समाप्त कर देता हैं|
  • इसके लिए आप 20 ग्राम एलोवेरा के रस में शहद और नींबू मिलाकर सेवन करें|
  • यह पेट की बीमारी को दूर तो करता ही हैं और साथ ही पाचन शक्ति को भी बढ़ाता है|

कब्ज़ की समस्यां

  • कब्ज की समस्या अधिकतर बहुत ज्यादा लोगों में होती हैं|
  • हर दूसरा इन्सान कब्ज की समस्या में परेशान रहता ही हैं|
  • ये समस्या किसी भी उम्र में हो सकती हैं|
  • इसके लिए आप ऐलोवेरो का उपयोग करें ये आपके लिए फायदेमंद होगा|
  • इसके अलावा यकृत मे बड़ रही सूजन में इसके गुदे का सेवन सुबह-शाम करने से यकृत की कार्यक्षमता बढती है|
  • इससे पीलिया रोग भी दूर होता है|

बालों के लिए एलोवेरा जैल

  • बालों के लिए तो एलोवेरा अमरवूटी के सामान हैं|
  • बालों का झड़ना, बालों का सफेद होना बालों का रूखापन इस तरह की किसी भी समस्या को एलोवेरा के प्रभाव से दूर किया जा सकता हैं|
  • आपको इसके लिए एलोवेरा जेल को सिर्फ आधे घंटा लगाना हैं|
  • इसके बाद आप उसको धो सकते हैं ऐसा आप महीने में सिर्फ दो बार करें|
  • आपको इसके परिणाम कुछ ही महीनों में दिखाई देने लगेंगे|
  • एलोवेरा का जैल बनाकर बालों की जड़ों पर लगाए जाने से बालों में चमक आती हैं| और यह एक प्राकृतिक कंडीशनर के रूप में काम भी करता हैं|

एलोवेरा के नुकसान

  • गर्भवती और स्तनपान की महिलाओ को इसका सेवन नहीं करना चाहियें|
  • 12 साल से कम उम्र के बच्चो के लिए इसे नहीं देना चाहिए|

एलोवेरा जूस

  • ऐलोवेरो के जूस को प्रतिदिन सेवन में लेने से एनर्जी आती हैं और ये हमारे शारीर की अन्दर से सफाई करती हैं|
  • और हमारे शारीर को रोगाणु से मुक्त रखने में मदद करता हैं|
  • एलोवेरा के जूस का सेवन बालों में करने पर बाल चमकदार हो जाते हैं और स्वस्थ भी रहते हैं|
  • फटी एड़ियों में एलोवेरा को लगाने पर ये बहुत ही जल्द ठीक हो जाती हैं|


Share this story