हर महिला को 5 बड़ी बीमारियों से रहना चाहिए सावधान

हर महिला को 5 बड़ी बीमारियों से रहना चाहिए सावधान

महिलाओं में ब्रैस्ट कैंसर होने का खतरा पुरूषों के मुकाबले बहुत ज्यादा होता है।

डेस्क-इस भागदौड़-भरी जिंदगी और बिजी शेड्यूल के वजह से महिलाएं अपने लिए समय ही नहीं निकाल पाती। मगर बढ़ती उम्र का असर सिर्फ चेहरे पर ही नहीं बल्कि हेल्थ पर भी पड़ता है।

40-45 की उम्र के बाद महिलाओं को कई बीमारियों का खतरा हो सकता है।क्योंकि 30-45 साल की आयु के बाद महिलाओं के शरीर में कई तरह के बदलाव आते हैं। इसलिए उम्र के इस पड़ाव पर महिलाओं को अपनी सेहत का खास ख्याल रखने की जरूरत होती है।

हम आपको कुछ ऐसी बीमारियों के बारे में बताने जा रहे हैं,जिससे हर महिला को सावधान रहना चाहिए

ब्रैस्ट कैंसर

  • महिलाओं में ब्रैस्ट कैंसर होने का खतरा पुरूषों के मुकाबले बहुत ज्यादा होता है।
  • बदलते लाइफस्टाइल और गलत खानपान के कारण महिलाएं तेजी से इस बीमारी की चपेट में आ रही है।
  • इसलिए महिलाओं को इस बीमारी से बचने के लिए समय-समय पर ब्रेस्ट का अल्ट्रासाउंड या मेम्मोग्राम करवाना चाहिए।
  • ब्रैस्‍ट में किसी भी तरह की बीमारी का पता चल जाए और समय रहते समस्‍या का समाधान भी किया जा सकता है।

सर्वाइकल कैंसर

  • सर्वाइकल कैंसर एक ऐसी बीमारी है जो महिलाओं को किसी भी उम्र में हो सकती है।
  • 35 साल की उम्र के बाद महिलाओं को इसका खतरा सबसे ज्यादा होता है।

दांतों और मसूड़ों की प्रॉब्लम को दूर करने के घरेलू उपाय

एंडोमेट्रिओसिस

  • एंडोमेट्रियोसिस गर्भाशय में होने वाली समस्‍या हैं।
  • इसके कारण महिलाओं को भारी परेशानी उठानी पड़ती है, वहीं यह बीमारी इंफर्टिलिटी का कारण भी बन सकता है।
  • इस बीमारी से सावधान रहने के लिए हर महिला को समय-समय पर सोनोग्राफी या लैप्रोस्कोपी टेस्ट करवाना चाहिए।


एनीमिया और कुपोषण

  • एनीमिया और कुपोषण महिलाओं के लिए साइलेंट किलर डिसीज है।
  • महिलाओं को यह समस्या पुरूषों से ज्यादा प्रभावित करती है।
  • इसलिए इनके लक्षण दिखते ही तुरंत जांच करवानी चाहिए।
  • इसके अलावा इससे बचने के लिए अनी सेहत का ध्यान रखें और हैल्दी डाइट लें।


दिल के रोग

  • घर हो या ऑफिस, वर्क प्रैशर के कारण महिलाएं ज्यादा स्ट्रेस ले लेती हैं, जिसके कारण वह तनाव, डिप्रैशन के साथ हाइपरटेंशन की भी शिकार हो जाती है।
  • इससे महिलाओं को हार्ट डिसीज होने का खतरा भी बढ़ जाता है।
  • इसके अलावा हार्मोन्स में बदलाव और गलत लाइफस्टाइल के कारण भी महिलाओं को दिल के रोग होने का सबसे ज्यादा खतरा रहता है।
  • इसलिए समय-समय पर दिल की जांच करवाते रहना चाहिए ।

Share this story