अगर शुक्र ग्रह हो खराब तो हो जाये सावधान शादीशुदा जीवन में आ सकती है परेशानी

अगर शुक्र ग्रह हो खराब तो हो जाये सावधान शादीशुदा जीवन में आ सकती है परेशानी

शुक्र हमारे जीवन में स्त्री वाहन और धन सुख को प्रभावित करता है।

डेस्क-सौरमंडल के सभी ग्रहों का हमारे जीवन के ऊपर प्रभाव पड़ता है, यह हम ज्योतिष शास्त्र की मदद से जान सकते हैं। ना केवल हमारे ऊपर, वरन् आसपास के पशु-पक्षी एवं बेजान वस्तुओं पर भी इन ग्रहों का असर होता है।

Priyanka Chopra ने छोड़ी सलमान खान की फिल्म भारत

हमारे स्वास्थ्य के सही होने या बिगड़ने के लिए ग्रहों की स्थिति जिम्मेदार होती है।एस्ट्रोलॉजी की मानें तो प्रत्येक जातक की कुंडली इस बात का निर्धारण करती है कि कौन सा ग्रह उसे बीमार करने में जिम्मेदार है या फिर उसे स्वस्थ एवं जवान बनाए रखने के लिए सहयोगी है।

  • इन्हीं में से एक है शुक्र ग्रह। शुक्र हमारे जीवन में स्त्री, वाहन और धन सुख को प्रभावित करता है।
  • एस्ट्रोलॉजी की राय में यह एक स्त्री ग्रह है, किंतु यह ग्रह पुरुष के लिए स्त्री है और स्त्री के लिए पुरुष ग्रह माना गया है।
  • हिन्दू धर्म में लक्ष्मी, काली और गुरु शुक्राचार्य को शुक्र ग्रह से संबंधित माना जाता है।
  • इसलिए यह देखा गया है कि इस ग्रह के बिगड़ने पर लोग मां लक्ष्मी से संबंधित उपाय जरूर करते हैं

शुक्र ग्रह खराब

  • लेकिन यहां उपाय बताने से पहले हम यह बताने जा रहे हैं कि आखिरकार शुक्र ग्रह खराब कैसे होता है।
  • यह कारण हमारी कुंडली से लेकर हमारे रोजाना के कार्यों से भी जुड़े हैं।
  • इसके बाद हम चर्चा करेंगे कि शुक्र के खराब होने से हम कैसी बीमारी का शिकार हो सकते हैं।


कुंडली के भाव

  • शुरुआत करते हैं कुंडली के भावों से, जो शुक्र ग्रह को खराब करने के लिए जिम्मेदार हों।
  • किसी व्यक्ति की कुंडली में एक ही भाव में यदि शुक्र के साथ राहु आकर बैठ जाए, तो शुक्र ग्रह का अच्छा प्रभाव खत्म होने लगता है।
  • ऐसे में वह व्यक्ति स्त्री तथा दौलत से वंचित होने लगता है।
  • दूसरा सबसे बड़ा कारण है कुंडली में शनि ग्रह का बुरा होना, जो सीधा-सीधा शुक्र ग्रह को भी प्रभावित करता है।
  • यदि यह ग्रह उम्मीद से अधिक बुरे कार्य करने लगे तो शुक्र अपना अच्छा प्रभाव छोड़कर व्यक्ति को बर्बाद करने पर आ जाता है।

सावन में क्यों लगाई जाती है मेहंदी

शुक्र ग्रह से मिलने वाली बीमारी

  • यदि किसी का शुक्र खराब है तो उसे शरीर में गाल, ठुड्डी और नसों की तकलीफ महसूस होने लगती है।
  • यदि लंबे तक इन शारीरिक अंगों में परेशानी लगे तो यह शुक्र ग्रह के खराब होने की निशानी होती है।

उपाय

  • अब बात करते हैं कुछ सामान्य उपायों की जो शुक्र ग्रह को मजबूती देकर उसे सही करते हैं।
  • सबसे पहले शुक्र ग्रह से पीड़ित व्यक्ति अपने स्वास्थ्य का पूरा ध्यान रखे।
  • शुक्र ग्रह के मंत्र का नियमित जाप करे और मां लक्ष्मी की भी आराधना करे।
  • किंतु यदि यह ग्रह बहुत ज्यादा नुकसान दे रहा हो तो किसी ज्योतिषी से संपर्क करें, सटीक गणना कर ही उपाय करना सहायक होगा।

आपकी कुंडली में है राहु इन ग्रहों के साथ तो देगा इस तरह से फल

Share this story