सावन के महीने में भूल से भी इन 5 चीजों का न करे सेवन

सावन के महीने में भूल से भी इन 5 चीजों का न करे सेवन

सावन के महीने में कुछ ऐसे विशेष आहार हैं जिनका सेवन करना वर्जित माना जाता है।

डेस्क-सावन के महीने में एक ओर जहां वर्षा और हरियाली लेकर आता है वहीं दूसरी ओर बीमारियों का भी खतरा बना रहता है। इसलिए इस मौसम में कई बीमारियां होने का खतरा बना रहता है |

Business में लाभ पाने के लिए आपनाए ये 5 tips

इसलिए ऐसे मौमस में अपने खान-पान का विशेष ध्‍यान रखना चाहिए। सावन के महीने में कुछ ऐसे विशेष आहार हैं जिनका सेवन वर्जित माना जाता है। यही नहीं हमारे शास्‍त्रों में भी इस महीने सात्विक भोजन करने की सलाह दी गई है। इसी वजह से इस महीने बहुत से लोग लहसुन, प्‍याज और मांस-मछली का सेवन छोड़ देते हैं।

सावन के महीने में भूल से भी इन चीजों का न करे सेवन

हरी पत्तेदार सब्जियां

  • सावन के महीने में हरी पत्‍तेदार सब्‍जियों के सेवन से वात की शिकायत बढ़ती है।
  • यही नहीं इस मौसम में इन सब्‍जियों में बैक्टेरिया और कीड़े भी पनपते हैं, जिसे खाने से पेट दर्द और अन्य शिकायते हो सकती हैं।

बैंगन

  • इस मौसम में बैंगन नहीं खाना चाहिए और अगर आप इसे खा भी रहे हैं तो बेहद सावधानी के साथ खाएं क्‍योकि बारिश के मौसम में इनमें कीड़े पड़ जाते हैं।

जाने किन कारणों से महिलाओं की नींद नहीं हो पाती पूरी

दूध

  • सावन में दूध का सेवन न करें।
  • इसी बात को बताने के लिए सावन में शिव जी का दूध से अभिषेक करने की परंपरा शुरू हुई।
  • इस मौसम में दूध पीने से पित्‍त बढ़ता है।
  • दूध की जगह पर दही का सेवन करना बेहद गुणकारी माना जाता है।


मांस-मछली

  • सावन के महीने मांस और मछली नही खाना चाहिए |
  • इस माह में शुद्ध और पर्वित भोजन करना चाहिए |

प्याज और लहसुन

  • सावन के महीने में प्याज-लहसुन का सेवन करने की मनाही होती है।
  • तामसिक प्रवृत्ति के भोजनों से अध्यात्म के मार्ग में बाधा आती है और शरीर की भी हालत बिगड़ती है।

Skin प्रॉब्लम को दूर करता है चावल का पानी जाने कैसे

Share this story