Blood में आयरन की कमी के क्या है लक्षण

Blood में आयरन की कमी के क्या है लक्षण

हीमोग्लोबिन Blood को उसका लाल रंग देता है, जिससे फेस को अपनी रंगत मिलती है|


डेस्क-हीमोग्लोबिन Blood को उसका लाल रंग भी देता है और शरीर में ऑक्सीजन ले जाने का काम भी करता है| लेकिन अगर आयरन की कमी हो, तो हीमोग्लोबिन ठीक से नहीं बन पाता| पुरुषों की तुलना में महिलाओं में आयरन की कमी ज्यादा देखी जाती है|

Blood में आयरन की कमी के लक्षण

थकान

  • अधिकतर महिलाएं इसके बारे में नही सोचती है |
  • उन्हें लगता है कि उम्र के साथ फुर्ती का कम होना एक आम बात है|
  • लेकिन अगर आप घर का थोड़ा सा काम कर के भी थका हुआ महसूस करती हैं या फिर दफ्तर में आप अपने काम पर ध्यान नहीं लगा पा रही हैं, तो अपने Blood का टेस्ट कराएं|

चेहरा का फीका पड़ना

  • हीमोग्लोबिन खून को उसका लाल रंग देता है, जिससे फेस को अपनी रंगत मिलती है|
  • हीमोग्लोबिन कम होगा तो चेहरा फीका और पीला सा दिखेगा|

दर्दनाक पीरियड्स

  • अगर पीरियड्स के दौरान खून का रिसाव बहुत ज्यादा हो रहा है, तो इससे शरीर में हीमोग्लोबिन की मात्रा में कमी आ सकती है|
  • ऐसे में डॉक्टर को दिखाना जरूरी है|
  • पीरियड्स के दौरान फल, सब्जी और दालों की मात्रा बढ़ाएं|

सांस फूलना

  • अगर सीढ़ियां चढ़ते हुए या रोजमर्रा के काम करते हुए आपकी सांस फूलने लगती है, तो यह आयरन की कमी की ओर इशारा है|

तेज धड़कनें

  • हीमोग्लोबिन का काम शरीर में सही मात्रा में ऑक्सीजन पहुंचाने का होता है|
  • इसकी कमी के कारण जब दिल तक ऑक्सीजन ठीक से नहीं पहुंच पाती, तो सांस फूलने के साथ साथ धड़कनें भी काफी तेज हो जाती हैं|

टांगें हिलाना

  • अक्सर घर में बच्चों को ऐसा करने से मना किया जाता है|
  • लेकिन रिसर्च दिखाता है कि जिन लोगों में आयरन की कमी होती है, उनका अपनी टांगों पर नियंत्रण नहीं रहता और वे अनजाने में ही टांगें हिलाने लगते हैं|

सर दर्द

  • सिर्फ दिल ही नहीं, दिमाग के लिए भी ऑक्सीजन का सही मात्रा में होना बेहद जरूरी है|
  • ऐसा ना होने पर सर में तेज दर्द होता है|
  • ऐसे में डिस्प्रिन से कोई फायदा नहीं होता|

घबराहट

  • ऑक्सीजन की ही कमी के कारण घबराहट भी महसूस होती है|
  • आपको लग सकता है कि शायद आपके ब्लड प्रेशर के साथ कुछ गड़बड़ है|
  • ऐसे में आयरन की गोलियां लेने से फायदा होता है|
  • साथ ही संतरे का रस पिएं क्योंकि विटामिन सी के बिना आयरन का खून में मिलना मुश्किल होता है|

बालों का झड़ना

  • जब शरीर में किसी भी चीज की कमी होती है, तो शरीर प्राथमिकताएं तय करता है|
  • बाल और नाखून उतने जरूरी नहीं जितना दिल और दिमाग का ठीक से काम करना|
  • इसलिए बॉडी बालों और नाखूनों की देखभाल बंद कर देता है|

झुर्रियों से है परेशान तो डाइट में शामिल करें पाइनएप्पल

Share this story