हिन्दू धर्म, क्या है आखिर कितना पुराना है इसका वास्तविक इतिहास जरुर जानिए

हिन्दू धर्म, क्या है आखिर कितना पुराना है इसका वास्तविक इतिहास जरुर जानिए

हड़प्पा संस्कृति के लोग इस लिपि का इस्तेमाल करते थे

डेस्क-कुछ लोग हिन्दू संस्कृति की शुरुआत को सिंधु घाटी की सभ्यता से जोड़कर देखते हैं। जो गलत है। वास्तव में संस्कृत और कई प्राचीन भाषाओं के इतिहास के तथ्यों के अनुसार प्राचीन भारत में सनातन धर्म के इतिहास की शुरुआत ईसा से लगभग 13 हजार पूर्व हुई थीअर्थात आज से 15 हजार वर्ष पूर्व। इस पर विज्ञान ने भी शोध किया और वह भी इसे सच मानता है। जीवन का विकास भी सर्वप्रथम भारतीय दक्षिण प्रायद्वीप में नर्मदा नदी के तट पर हुआ, जो विश्व की सर्वप्रथम नदी है। यहां पूरे विश्व में डायनासोरों के सबसे प्राचीन अंडे एवं जीवाश्म प्राप्त हुए हैं।

संस्कृत विश्व की सबसे प्राचीन भाषा है तथा समस्त भारतीय भाषाओं की जननी है। ‘संस्कृत’ का शाब्दिक अर्थ है ‘परिपूर्ण भाषा’। संस्कृत से पहले दुनिया छोटी-छोटी, टूटी-फूटी बोलियों में बंटी थी जिनका कोई व्याकरण नहीं था और जिनका कोई भाषा कोष भी नहीं था।

  • भाषा को लिपियों में लिखने का प्रचलन भारत में ही शुरू हुआ।
  • भारत से इसे सुमेरियन, बेबीलोनीयन और यूनानी लोगों ने सीखा।
  • ब्राह्मी और देवनागरी लिपियों से ही दुनियाभर की अन्य लिपियों का जन्म हुआ।
  • ब्राह्मी लिपि एक प्राचीन लिपि है जिसे देवनागरी लिपि से भी प्राचीन माना जाता है।
  • हड़प्पा संस्कृति के लोग इस लिपि का इस्तेमाल करते थे
  • तब संस्कृत भाषा को भी इसी लिपि में लिखा जाता था।

Share this story