छुहारे खाने से क्या क्या फायदे होते है जानिए

छुहारे खाने से क्या क्या फायदे होते है जानिए

बुखार के बाद आई शारीरिक कमजोरी में यह लाभप्रद है

हेल्थ डेस्क-छुहारे शीतल, स्निग्ध, रूचिकारक, भारी, ग्राही, यौनशक्तिवर्धक, और बलदायक होता हैं। छुहारे का सेवन।रक्तपित्त, वायु विकार, उलटी, कफ, खांसी, अस्थमा, बुखार के बाद की कमजोरी, अतिसार, भूख, प्यास, बेहोशी, कमजोरी, आदि को दूर करता है। छुहारे खाने के बहुत से लाभ हैं। उनमें से कुछ नीचे दिए गए हैं।

1. छुहारा बहुत पौष्टिक होता है। इसमें आयरन, कैल्यिशम, पोटेशियम, मैग्नीशियम, फास्फोरस, मैंगनीज, तांबा आदि पोषक पदार्थ पाए जाते हैं।
2. इसके सेवन से कब्ज़ दूर होती है।
3. यह शरीर को ताकत देता है।
4. यह पाचन को सही करता है।
5. यह शुक्राणु और डिम्ब को बढ़ाता है।
6. यह मांसपेशियों के दर्द, शिथिलता, आदि को दूर करता है।
7. बुखार के बाद आई शारीरिक कमजोरी में यह लाभप्रद है।
8. यह यौन शक्ति को बढ़ाता है।
9. यह शरीर को हृष्ट-पुष्ट करता है।
10. यह मूत्रल है और पेशाब रोगों में लाभ करता है।
11. इसके सेवन से फेफड़ों को ताकत मिलती है और रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है।
12. इसे खाने से मासिक धर्म खुल कर आता है और कमर दर्द में लाभ होता है।
13. यह प्रजनन अंगों को ताकत देता है.

Share this story