INDvsENGभारतीय कप्तान विराट कोहली ने इंग्लैंड की धरती पर 22वां शतक लगाया

INDvsENGभारतीय कप्तान विराट कोहली ने इंग्लैंड की धरती पर 22वां शतक लगाया

इंगलैंड में प्रदर्शन सुधारते हुए शतक भी लगाया

डेस्क-INDvsENG इंग्लैंड की धरती पर असफलताओं के दौर को खत्म करने हुए भारतीय कप्तान विराट कोहली ने आखिरकार अपना क्रिकेट करियर का 22वां शतक जड़ दिया। कोहली जब बल्लेबाजी करने आए थे तब टीम इंडिया का स्कोर 50 रन पर एक विकेट था। इसके बाद पतझड़ की तरह विकेट गिरे। कोहली ने रहाणे, हार्दिक पांड्या, अश्विन के साथ छोटी-छोटी पार्टनरशिप कर एक तो भारतीय टीम का स्कोर 200 पार किया। ऊपर से अपना इंगलैंड में प्रदर्शन सुधारते हुए शतक भी लगाया। वहीं इंगलैंड की टीम ने अपनी दूसरी पारी में सधी हुई शुरुआत की थी।

  • भारतीय स्पिनर रविचंद्र अश्विन ने फिर से कुक (0) को बोल्ड कर इंगलैंड को करारा झटका दे दिया।
  • इस तरह इंगलैंड 3.4 ओवर में एक विकेट खोकर 9 रन बनाकर संघर्ष कर रहा था।
  • इससे पहले दिन की शुरुआत इंगलैंड ने नौ विकेट पर 285 रन से आगे खेलते हुए की थी।
  • इंगलैंड के खिलाड़ी महज दो रन ही और जोड़ पाए।
  • इंगलैंड को 287 रन पर सिमेटने के बाद भारत की ओर से मुरली विजय और शिखर धवन बल्लेबाजी के लिए आए।
  • दोनों ने टीम इंडिया को अच्छी शुरुआत दी।

Share this story