महाभारत की इन रहस्यमयी ग्यारह देवियों की विशेषता जानकर रह जाएंगे हैरान

महाभारत की इन रहस्यमयी ग्यारह देवियों की विशेषता जानकर रह जाएंगे हैरान

डेस्क-महाभारत में जहां संजय, सहदेव, भीम, अश्‍वत्थामा, बर्बरीक, घटोत्कच आदि कई चमत्कारिक और रहस्यमयी लोग थे वहीं ऐसी कई चमत्कारिक और कुछ खासियत लिए हुए महिलाएं भी थीं जिनकी शक्ति के बारे में महाभारत में उल्लेख मिलता है। इसी शक्ति के कारण वे प्रसिद्ध थी। आओ जानते हैं ऐसी ही 11 महिलाओं के बारे में संक्षिप्त जानकारी।

गंगा
इंद्र के शाप के चलते शांतनु और गंगा को मनुष्य योनी में जन्म लेना पड़ा और फिर दोनों को मिलन हुआ। गंगा ने शांतनु से विवाह करने की शर्त रखी कि मैं आपसे विवाह करुंगी पर चाहे मैं कुछ भी करूं, आप कभी मुझसे ये नहीं पूछेंगे कि मैं वैसा क्यों कर रही हूं। अन्यथा में स्वर्ग चली जाऊंगी।' शांतनु ने शर्त मंजूर कर ली। गंगा और शांतनु के पुत्र होते थे तो गंगा उन्हें नदी में बहा देती थी। शर्त में बंधे शांतनु कुछ नहीं करते थे, लेकिन अपने आठवें पुत्र को जब गंगा नदी में बहाने लगी तो शांतनु ने उन्हें रोककर पूछ ही लिया कि तुम ऐसा क्यों करती हो। शर्तभंग होने के बाद गांगा ने कहा कि ये आठ वसु थे जिन्हें शाप के चलते मनुष्य योनी में जन्म लेना पड़ा लेकिन इस आठवें पुत्र को अब मनुष्यों के दुख भी भोगना होंगे। यह पुत्र आगे चलकर भीष्म पितामह कहलाए।

Share this story