महादेव का अद्भुत मंदिर जहां महाभारत काल से निरंतर जल रहा है एक धूना

महादेव का अद्भुत मंदिर जहां महाभारत काल से निरंतर जल रहा है एक धूना

प्राचीन मंदिर ममलेश्वर महादेव मंदिर के नाम से पुरे भारत में प्रसिद्ध

डेस्क-देवभूमी कहे जाने वाले हिमाचल प्रदेश में कई प्राचीन व चमत्कारी मंदिर हैं। उन्हीं प्राचीन मंदिरों में से एक है ममलेश्वर महादेव मंदिर। इस मंदिर से महाभारत काल के भीम और पांडवों का गहरा नाता है। यह खास मंदिर को हिमाचल प्रदेश की करसोगा घाटी के ममेल गांव में स्थित है। यह प्राचीन व अद्भुत मंदिर भगवान महादेव का है, परंतु इस मंदिर का महाभारत काल में घटित घटनाओं से बहुत गहरा संबंध है और यह मंदिर 5000 सालों से भी ज्यादा पुराना है।

  • यह प्राचीन मंदिर ममलेश्वर महादेव मंदिर के नाम से पुरे भारत में प्रसिद्ध है।
  • ममलेश्वर महादेव मंदिर में महाबली भीम से जुड़ी कई निशानियां मौजूद हैं|
  • जिसे देखने के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं उनमें से कुछ इस प्रकार है|
  • भीम का प्राचीन ढोल' इस विशालकाय प्राचीन ढोल को देखने के लिए अकसर देशी- विदेशी पर्यटकों का यहां जमावड़ा रहता है।
  • इस ढोल की लंबाई 6 फीट से भी ज्यादा है।
  • वहीं इस मंदिर में पांच शिवलिंग मौजूद हैं जिनकी स्थापना पांडवों ने की थी।

Share this story