महिलाएं हो रही है Depression का शिकार जाने क्या है कारण

महिलाएं हो रही है Depression का शिकार जाने क्या है कारण

मल्टीटास्किंग होने के कारण वह ज्यादा तनाव ले लेती हैं, जोकि धीरे-धीरे Depression बन जाता है।

डेस्क-तनावपूर्ण जिंदगी में Depression एक आम समस्या बनती जा रही है लेकिन पुरूषों की तुलना में महिलाएं ज्यादा इसकी चपेट में आ रही है। डिप्रेशन किसी भी कारण से हो सकता है।

आधुनिक समय में महिलाओं पर घर, परिवार, बच्चे और करियर के साथ ही अन्य और जिम्मेदारियां होती हैं। मल्टीटास्किंग होने के कारण वह ज्यादा तनाव ले लेती हैं, जोकि धीरे-धीरे डिप्रेशन बन जाता है।

जाने महिलाओं मेंDepression के कारण और उनको दूर करने के घरेलू उपाय

महिलाओं में डिप्रेशन के क्या है कारण


हमेशा टेंशन लेना

  • हर बात की टेंशन लेना और नकारात्मक चीजें सोचना महिलाओं को डिप्रेशन का शिकार बना देता है।
  • ऑफिस या घर-परिवार की जिम्मेदारियां कभी खत्म नहीं होतीं।
  • ऐसे में आप ज्यादा टेंशन न लें और खुद के लिए भी समय निकालें।

फ्यूचर को लेकर चिंतित रहना

  • ऑफिस हो या घर परिवार, महिलाएं अक्सर भविष्य को लेकर चिंतित रहती हैं।
  • फ्यूचर के बारे में सोचना अच्छी बात है लेकिन आपको बता दें कि ज्यादा सोचने से भी आप डिप्रेशन की चपेट में आ जाती है।

गलत खान-पान

  • अक्सर काम के चक्कर में महिलाएं अपनी डाइट का ख्याल नहीं रखती |
  • लेकिन आपकी यह गलती आपको डिप्रेशन के साथ कई गंभीर बीमारियों का शिकार बना सकती है।


बढ़ती जिम्मेदारियों के कारण

  • कुछ महिलाओं को घर के कामकाज के साथ जॉब भी करनी पड़ती है।
  • ऑफिस से घर आकर बच्चों की पढ़ाई की टेंशन होने लगती है।
  • वह हर वक्त कुछ न कुछ सोचती रहती हैं, जिससे उनका तनाव बढ़ता है और वह डिप्रेशन का शिकार हो जाती है।

एक्सरसाइज न करना

  • बिजी शेड्यूल के कारण आजकल की महिलाओं के पास खुद के लिए समय ही नहीं है|
  • जिसके कारण वह एक्सरसाइज से भी मुंह मोड़ लेती हैं।
  • मगर आपकी यह गलती डिप्रेशन का कारण बन सकती है।

डिप्रेशन से बचने के टिप्स

पुदीना

  • पुदीने को खाने में शामिल करने से डिप्रेशन से बचा जा सकता हैं।
  • पुदीना दिमाग को शांत करता है और स्ट्रेस जैसी प्रॉबल्म को हमेशा दूर रखता हैं।

हल्दी

  • खाने में हल्दी का इस्तेमाल भी आपको डिप्रेशन जैसी समस्याओं से बचाने में मदद करता है।
  • इसके अलावा डिप्रेशन से बचने के लिए हल्दी वाला दूध भी पी सकती है।

मसाज

  • डिप्रेशन से निजात पाने के लिए आयुर्वेद में मसाज थेरेपी भी फायदेमंद है।
  • मसाज कराने के लिए आप चंदनबला, लाच्छादि तेल, ब्राह्मि तेल, अश्वगंधा, बला तेल आदि का इस्तेमाल कर सकती हैं।

आर्थराइटिस रोग की समस्या को दूर करने के जाने क्या है उपाय

Share this story