यह हैं वो धोखे जो भाजपा ने किए जनता के साथ गिनाए बसपा ने

यह हैं वो धोखे जो भाजपा ने किए जनता के साथ गिनाए बसपा ने

भाजपा की उल्टी गिनती शुरू, 2019 में होगा सफाया- आर. एस. कुशवाहा

बाराबंकी -बहुजन समाज पार्टी के तत्वाधान में जिला स्तरीय संगठन समीक्षा एवं प्रशिक्षण शिविर का आयोजन ऑडिटोरियम राजकीय इंटर कॉलेज मैदान में किया गया| कार्यक्रम की अध्यक्षता कई मंडलों के मुख्य जोन इंचार्ज अशोक कुमार गौतम ने किया, संचालन जिलाध्यक्ष के.के. रावत ने किया|

मुख्य अतिथि बहुजन समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पूर्व एमएलसी आर. एस. कुशवाहा ने कहा कि 2014 में देश में हुए लोकसभा के आम चुनाव में भाजपा ने विदेशों में जमा काला धन वापस लाने गरीबो के खाता खुलवाकर 15' 20 लाख रुपए देने ,हर साल दो करोड़ बेरोजगारों को नौकरी देने, महंगाई कम करने ,भ्रष्टाचार खत्म करने, किसानों की आय दोगुनी करने जैसे अनेकों लोक लुभावने वादे करके केंद्र में भाजपा ने सरकार बनाई और चुनाव के समय किए गए उक्त वादे जनता के लिए हवा हवाई साबित हुए हैं| एक भी वादा भाजपा ने सरकार में पूरा नहीं किया| देश की जनता के साथ धोखा हुआ छलावा करने का काम किया है, इससे पूर्व भी भाजपा ने अयोध्या में राम मंदिर बनाने के लिए के नाम पर वोट लेकर सरकार बनाया था लेकिन प्रदेश व देश में सरकार बनने के बाद भी राम मंदिर नहीं बना सके, हमेशा चुनाव के समय भाजपा भोले भाले अनुसूचित जाति /पिछड़ों /धार्मिक अल्पसंख्यकों को धोखा देकर सत्ता में आने के बाद उनको भूल गए हैं|

आज देश व प्रदेश में जातीय संघर्ष ,धार्मिक उन्माद से विशेष रूप से SC /ST /OBC के लोग त्राहि-त्राहि कर रहे हैं कानून व्यवस्था चौपट है, महिलाएं, व्यापारी, अधिकारी-कर्मचारी ,गरीब किसान, मजदूर, छात्र, बेरोजगार नौजवान परेशान हैं, हाल ही में हुए उपचुनाव में भाजपा की करारी हार से यह साबित हो गया है कि भाजपा के छलावा को जनता समझ चुकी है और उसको देश व प्रदेश से सफाया करने का मन बना लिया है|

बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीयध्यक्ष उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री बहन सुश्री मायावती जी चार बार की सरकार में कानून के द्वारा कानून का राज कायम था| गुंडे, माफिया प्रदेश को छोड़कर भाग गए थे या तो जेल की सलाखों में बंद हो गए थे| सर्व समाज के लोगों को शासन सत्ता में भागीदारी देकर सभी का मान सम्मान बढ़ाया तथा प्रदेश के विकास को गति देश आजादी के बाद BSP की सरकार में बड़ी, BSP की सरकार ने प्रदेश में पहली बार गांव को शहर की तरह चमकाने के लिए आरसीसी रोड बनाना शुरू किया था उत्तर प्रदेश में बीएसपी सरकार में पिछड़ा वर्ग आयोग ,अल्पसंख्यक आयोग बना, BSP के संघर्ष से देश में पिछड़े समाज के लोगों को आरक्षण मिलना शुरू हुआ|

मुख्य जोन इंचार्ज एवं कार्यक्रम के अध्यक्ष अशोक कुमार गौतम ने कहा कि बहुजन समाज पार्टी देश में भाईचारा कायम करके समता, स्वतंत्रता ,बंधुत्व कायम करना चाहती है जबकि भारतीय जनता पार्टी समाज में जाति धर्म के नाम पर जहर घोल कर समाज को बांट कर सत्ता में कायम रहना चाहती है| बहुजन समाज पार्टी बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर, छत्रपति शाहूजी महाराज, मान्यवर काशीराम जी एवं समाज में अन्य जन्मे संतो - महापुरुषों के सपनों का समाज बनाकर हजारों साल से वंचित समाज को देश व प्रदेश कि शासन सत्ता में भागीदारी देने के लिए संघर्ष कर रही है|

संबोधन से पूर्व प्रदेश अध्यक्ष आर. एस. कुशवाहा एवं अन्य अतिथियों का फूल मालाओं से एवं पगड़ी पहनाकर स्वागत किया गया, पंकज गुप्ता "पकी" ने प्रदेश अध्यक्ष व अन्य अतिथियों को तथागत बुद्ध की प्रतिमा भेंट कर स्वागत किया|

कार्यक्रम में मुख्य रूप से रामचंद्र गौतम मुख्य जोन इंचार्ज, पवन कुमार गौतम मुख्य जोन इंचार्ज ,सर्वेंद्र अंबेडकर मुख्य जोन इंचार्ज, विश्वनाथ पाल मुख्य जोन इंचार्ज ,दिलीप कुमार विमल मुख्य जोन इंचार्ज, विजय कुमार गौतम मंडल जोन इंचार्ज, डॉक्टर समर सिंह रावत मंडल जोन इंचार्ज, सुरेशचंद गौतम मंडल जोन इंचार्ज, ज्ञानेंद्र पाल मंडल जोन इंचार्ज, विमल गौतम मंडल जोन इंचार्ज ,अजय कुमार गौतम मंडल जोन इंचार्ज, इच्छाकु मौर्य भाईचारा संगठन प्रभारी फैजाबाद मंडल, आर.पी गौतम भाईचारा संगठन प्रभारी मंडल फैज़ाबाद ,आर .डी. राव मंडल b.v.F संयोजक, के.के. जिला अध्यक्ष बसपा बाराबंकी, रामप्रताप मिश्रा जिला उपाध्यक्ष, विक्रम रावत जिलामहासचिव, अरुण कुमार जिला सचिव ,आसिफ खान जिला कोषाध्यक्ष, रमेश गौतम संयोजक, रामू गौतम जिला b.v.Fसहसंयोजक, कुवरजॉमी जिला संयोजक ,सुरेश गौतम जिला सह संयोजक, त्रिभुवनराम पूर्व विधायक, कुमारी मीता गौतम पूर्व विधायक, मोहम्मद मुबस्सिर पूर्व प्रत्याशी दरियाबाद, पंकज गुप्ता "पकी" प्रत्याशीनगरपालिका , राम किशोर शुक्ला, जयशी राम वर्मा विधानसभा प्रभारी रामनगर, मोहम्मद इरफान पूर्व डीडीसी, उषा गौतम पूर्व डीडीसी, फराजउद्दीन किदवाई युवा नेता, तारिक किदवाई युवा नेता, संतोष गौतम युवा नेता, विनय कुमार सिंह जिला संयोजक, मनोज कुमार सहसंयोजक, मौजीलाल गौतम भाईचारा प्रदेश संगठन प्रभारी, वस सलमानी, हाजी मुस्ताक, देवी शरण यादव ,शिव भजन गौतम, राम सजीवन रावत ,मोहम्मद मोहसीन, शाहिद अली मंसूरी, अर्जुन रावत ,अनंतराम गौतम, जयसी राम वर्मा , उमेश रावत ,सोनेलाल गौतम ,प्रदीप गौतम ,नीरज वर्मा ,जितेंद्र ,विनोद रावत, दिग्विजय गौतम ,विनोद सोनी ,राधेश्याम रावत, भोलानाथ निषाद, विजय कुमार वर्मा ,बाबा बैजनाथ रावत, अनिल कुमार गौतम, रमेश चंद एडवोकेट, सूरज रावत ,योगेंद्र प्रसाद वर्मा, राजितराम रावत ,प्रमोद गौतम ,अवधेश वर्मा ,अजय गुप्ता ,नासिर अंसारी, सरोज गौतम, अनीस अहमद ,मोहित सैनी ,मुकेश कनौजिया ,सत्यदेव रावत, कमलेश रावत ,रियाजुल हसन ,राममूर्ति कनौजिया, मोहम्मद अतहर ,अब्दुल कलाम ,परमहंस गौतम, रामफेर पाल ,अजय सोनी ,शीतला प्रसाद, राकेश कुमार कनौजिया ,रामप्रसाद, छोटेलाल ,सुरेश गौतम, सियाराम ,संजय कुमार, उमा चंद्रावत ,रामचंद्र रावत, राम इकबाल ,सोमनाथ गौतम, नवमी लाल गौतम, अनिल गौतम ,परशुराम गौतम, विश्राम रावत, रवि कांत गौतम ,अविनाश मोर ,अमन वर्मा, मोहम्मद मूवीन आदि हजारों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे|

Share this story