Typhoid बुखार से बचने के लिए अपनाये ये घरेलू इलाज

Typhoid बुखार से बचने के लिए अपनाये ये घरेलू इलाज

तुलसी और सूर्यमुखी के पत्तों का रस पीने से भी Typhoid बुखार ठीक होते हैं।

डेस्क-Typhoid एक खतरनाक बीमारी है, इस बीमारी में तेज बुखार आता है, जो कई दिनों तक रहता है। यह बुखार कम-ज्यादा होता रहता है|

टाइफाइड का इन्फेक्शन होने के एक सप्ताह बाद रोग के लक्षण नजर आने लगते हैं। कई बार दो-दो माह बाद तक इसके लक्षण दिखते हैं।

Typhoid और बुखार से बचने के लिए करें ये घरेलू इलाज

  • पान का रस, अदरक का रस और शहद को बराबर मात्रा में मिलाकर सुबह-शाम पीने से आराम मिलता है।
  • यदि जुकाम या सर्दी-गर्मी में बुखार हो तो तुलसी, मुलेठी, गाजवां, शहद और मिश्री को पानी में मिलाकर काढा बनाएं और पीएं।
  • इससे जुकाम सही हो जाता है और बुखार भी जल्द ही उतर जाता है।
  • गर्मी के मौसम में टायफायड होने पर लू लगने के कारण बुखार होने का खतरा रहता है।
  • ऐसे में आप कच्चे आम को आग या पानी में पकाकर इसका रस पानी के साथ मिलाकर पीएं।
  • मौसम बदलने की वजह से बुखार होने पर तुलसी की चाय पीने से आराम मिलता है।
  • तुलसी और सूर्यमुखी के पत्तों का रस पीने से भी टायफायड बुखार ठीक होते हैं।
  • करीब तीन दिन तक सुबह-सुबह इसका प्रयोग करें।

जाने Health के लिए कितना फायदेमंद है अंजीर

Typhoid में कुछ बातों का रखें ख़ास ख्याल

  • बुखार में रोगी को अधिक से अधिक आराम की जरूरत होती है।
  • भोजन का खास ख्याल रखें। बुखार होने पर दूध, साबूदाना, चाय, मिश्री आदि हल्की चीजें खाएं।
  • मिश्री का शर्बत, मौसमी का रस, सोडा वाटर और कच्चे नारियल का पानी जरूर पीये।
  • पानी खूब पीएं और पीने के पानी को पहले गर्म करें और उसे ठंडा होने के बाद पीये।
  • अधिक पानी पीने से शरीर का जहर पेशाब और पसीने के रूप में शरीर से बाहर निकल जाता है।
  • लहसुन की कली पांच से दस ग्राम तक काटकर तिल के तेल में या घी में तलकर सेंधा नमक डालकर खाने से सभी प्रकार का बुखार ठीक होता है।
  • तेज बुखार आने पर माथे पर ठंडे पानी का कपड़ा रखें तो बुखार उतर जाता है,और बुखार की गर्मी सिर पर नहीं चढ़ती है।
  • फ्लू में प्याज का रस बार-बार पीने से बुखार उतर जाता है,और कब्ज में भी आराम मिलता है।
  • पुदीना और अदरक का काढ़ा पीने से बुखार उतर जाता है।

बेदाग और Glowing SKIN के लिए अपनाये ये घरेलू उपाय

Share this story