लहसुन खाने के जाने क्या फायदे

लहसुन खाने के जाने क्या फायदे

लहसुन में विभिन्न प्रकार के विटामिन और पोषक तत्व पाए जाते हैं|


डेस्क-लहसुन के नाम से ही हमारी आँखों के सामने इसकी तस्वीर आ जाती हैं| वैसे तो लहसुन सभी घरो में पाया जाता हैं और सभी लोग लहसुन को खाने मेंप्रयोग किया जाता है|

एक ही रात में Pimple हो जायेंगे दूर जाने कैसे


लहसुन के खाने से स्वास्थ लाभ भी होते हैं लहसुन को एक औषधीय योगिक भी माना जाता हैं| और इसके इस्तेमाल से बहुत सारी बिमारियों को दूर किया जा सकता है |

कच्चे लहसुन खाने लाभ

  • लहसुन में औषधीय यौगिक ऐलिकिन नामक तत्व होता हैं जिसमे जीवाणुरोधी, एंटीवायरल, एंटीफंगल, आदि गुण होते हैं|
  • लहसुन में विभिन्न प्रकार के विटामिन और पोषक तत्व पाए जाते हैं|
  • इसमें मौंगनीज, कैल्शियम, तांबा, सेलेनियम आदि भी पाए जाते हैं|
  • आप यदि रोजाना अपने खाने में लहसुन का उपयोग करते हैं तो आप हमेशा स्वस्थ ही रहते हैं|
  • और ये आपके शरीर को बिमारियों से लड़ने की शक्ति भी प्रदान करता हैं| का सेवन आप नियमित रूप से करें और स्वस्थ रहें|

आइये जाने कच्चे लहसुन के फायदे के बारे में


गठिया के दर्द मे

  • गठिया के दर्द से पीड़ित लोगों को इसमें बहुत दर्द होता हैं|
  • लहसुन में एंटी-आक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं|
  • जो गठिया में होने वाली सूजन को कम करने में मदद करता हैं|
  • गठिया की वजह से जोड़ो में दर्द होता हैं और सूजन भी आ जाती हैं आप लहसुन का इस्तेमाल खाली पेट करें|

पेट के दर्द को दूर करने में

  • अगर आपका पेट खराब रहता हैं या जल्‍दी जल्‍दी इंफेक्‍शन के श‍िकार हो जाते हैं तो भुना लहसुन खाएं।
  • इसके सेवन से सीने में जलन, उल्‍टी और पेट की खराबी आद‍ि दूर करने में मददगार होता हैं|

सर्दी और खांसी में

  • लहसुन में एंटीबायोटिक, एंटीवायरल और एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं|
  • जिसके कारण सर्दी खांसी और जुकाम को फ़ैलाने वाले जीवाणुओं को खत्म करने में मदद मिलती हैं|
  • कई मामलों में यह स्वास के संक्रमण को भी रोकता हैं|

दांत के दर्द

  • लहसुन में एंटीबैक्टीरियल और एनाल्जेसिक गुण होते हैं जिनके कारण यह दांतों के दर्द को कम करने में काफी फायदेमंद होता हैं|
  • तत्काल राहत पाने के लिए दर्द वाले दांतों और मसूड़ों में लहसुन का तेल लगायें या कच्चे लहसुन का पेस्ट बनाकर लगायें|

भूख बढाए के लिए

  • लहसुन का सेवन डाइजेस्टिव सिस्टम को ठीक करता हैं|
  • भूख भी बढ़ाता हैं जब भी आपको घबराहट होती हैं तो पेट में एसिड बनता हैं|
  • लहसुन इस एसिड को बनने से रोकता हैं|
  • यह तनाव को कम करने में भी सहायक होता हैं|

हाई बीपी

  • लहसुन खाने से हाइपरटेंशन के लक्षणों से आराम मिलता हैं|
  • और ब्लड सर्कुलेशन को नियमित करता हैं, बल्कि दिल से संबंधित समस्याओं को भी दूर करता हैं|
  • लीवर और मूत्राशय को भी सुचारू रूप से काम करने की क्षमता प्रदान करता हैं|

खाली पेट लहसुन खाने के फायदे

  • लहसुन पेट की समस्याओं जैसे डायरिया के इलाज के लिए कारगर हैं|
  • लेकिन अगर लहसुन खाली पेट खाया जाये तो अधिक लाभ होता है |
  • खली पेट लहसुन खाने से अच्छे पाचन और भूख को बढ़ने में मदद करता हैं|
  • ह्र्दय के रोग के लिए भी लाभकारी होता हैं|

Share this story