11 अगस्त 2018 यानि आज शनिवार को सूर्य ग्रहण,जाने किन राशियों के लिए है अशुभ

11 अगस्त 2018 यानि आज शनिवार को सूर्य ग्रहण,जाने किन राशियों के लिए है अशुभ

साल का आखिरी सूर्य ग्रहण भारत में नही दिखेगा |

डेस्क-साल 2018 का अंतिम सूर्यग्रहण 11 अगस्त यानि आज है। इससे पहले 2 सूर्य ग्रहण 13 जुलाई 2018 और 15 फरवरी 2018 को पड़ चुका है।

साल का यह अंतिम सूर्यग्रहण सभी 12 राशियों पर अपना प्रभाव डालेगा। कुछ राशियों के लिए यह ग्रहण शुभ तो कुछ राशियों पर अशुभ होगा।

सूर्य ग्रहण दोपहर 1 बजकर 32 मिनट पर शुरु है। ग्रहण का सूतक काल 10 अगस्‍त की रात को 12 बजे के बाद 1 बजकर 32 मिनट पर लग चुका है। ग्रहणआज शाम को 5 बजे समाप्‍त होगा।

बालों का झड़ना होगा कम अपनाएं ये नुस्खें

जाने किन राशियों के लिए है अशुभ साल का आखिरी  सूर्यग्रहण

मेष राशि

  • आप नए योजनाओं में निवेश करने से पहले सोचें ले।
  • पारिवारिक तनावों को अपनी एकाग्रता भंग न करने दें।
  • उदासी के भंवर में खुद को खोकर वक्त बर्बाद करने से बेहतर है कि जिंदगी के सबक को जानने और सीखने की कोशिश की जाए।
  • आज का दिन बढ़िया प्रदर्शन और ख़ास कामों के लिए है।

वृष राशि

  • मुश्किल परिस्थितियों का सामना करते वक्त आपको हिम्मत और मजबूती दिखाने की जरूरत है।
  • सकारात्मक रवैये के माध्यम से आप आसानी से इन बाधाओं को पार कर सकते हैं।
  • किसी बड़े समूह में भागीदारी आपके लिए दिलचस्प साबित होगी, हालांकि आपके खर्चे बढ़ सकते हैं।
  • कुछ लोग जितना कर सकते हैं, उससे कई ज़्यादा करने का वादा कर देते हैं।
  • ऐसे लोगों को भूल जाएं जो सिर्फ़ गाल बजाना जानते हैं और कोई परिणाम नहीं देते।

मिथुन राशि

  • आस-पास के लोगों का सहयोग आपको सुखद अनुभूति देगा।
  • कुछ खरीदने से पहले उन चीज़ों का इस्तेमाल करें, जो पहले से आपके पास हैं।
  • पारिवारिक समारोह में नए दोस्त बन सकते हैं।
  • अच्छे दोस्त उस खजाने की तरह होते हैं, जिसे सारी ज़िंदगी दिल के करीब रखा जाता है।
  • करिअर के नजरिए से शुरू किया सफ़र कारगर रहेगा।
  • लेकिन ऐसा करने से पहले अपने माता-पिता से इजाजता जरूर ले लें, नहीं तो बाद में वे आपत्ति कर सकते हैं।
  • अगर आप अपनी चीज़ों का ध्यान नहीं रखेंगे, तो उनके खोने या चोरी होने की संभावना है।

कर्क राशि

  • आज आपको आराम करने और करीबी दोस्तों व परिवार के साथ ख़ुशी के कुछ पल बिताने की जरूरत है।
  • घरेलू सुख-सुविधा की चीज़ों पर जरूरत से ज्यादा खर्चा न करें।
  • आपको अपनी एक-सी दिनचर्या से थोड़ी छुट्टी लेकर आज दोस्तों के साथ सैर-सपाटा करने की जरूरत है।
  • यह दिन प्रसन्नता और ज़िन्दादिली के साथ किसी ख़ास संदेश को भी देगा ।

सिंह राशि

  • आज आप खेल-कूद में हिस्सा ले सकते हैं, जो आपको तन्दुरुस्त बनाए रखेगा।
  • अगर आप आय में वृद्धि के स्रोत खोज रहे हैं, तो सुरक्षित आर्थिक परियोजनाओं में निवेश करें।
  • कुल मिलाकर फ़ायदेमंद दिन है। लेकिन आप समझते थे जिसपर आप आंखें बंद करके यक़ीन कर सकते हैं, वह आपके भरोसे को तोड़ सकता है।
  • सहकर्मियों से उम्मीद के मुताबिक सहयोग नहीं मिलेगा; लेकिन धैर्य का दामन थामे रहें।
  • दिक्कतों का तेजी से मुकाबला करने की आपकी क्षमता आपको ख़ास पहचान दिलाएगी।

PAN Card में अगर कोई है गलत डिटेल, तो जानें घर बैठे कैसे करें सुधार

कन्या राशि

  • आज आपको भूमि, रिअल-एस्टेट या सांस्कृतिक परियोजनाओं पर ध्यान केन्द्रित करने की जरूरत है।
  • रिश्तेदारों और दोस्तों से अचानक उपहार मिलेगा।
  • अपने प्रिय की नाराजगी के बावजूद अपना प्यार ज़ाहिर करते रहें।
  • व्यावसायिक साझीदार सहयोग करेंगे और आप साथ मिलकर टलते आ रहे कामों को पूरा कर सकते हैं।
  • आज कुछ ऐसा दिन है जब चीजें उस तरह नहीं होंगी, जैसी आप चाहते हैं।
  • आपके जीवनसाथी की सुस्ती आपके कई कामों पर पानी फेर सकती है।

तुला राशि

  • आज का दिन ऐसे काम करने के लिए बेहतरीन है, जिन्हें करके आप ख़ुद के बारे में अच्छा महसूस करते हैं।
  • अचानक नए स्रोतों से धन मिलेगा, जो आपके दिन को ख़ुशनुमा बना देगा। परिवार के सदस्यों की जरूरतों को तरजीह दें।
  • उनके सुख-दुःख के भागीदार बनें, ताकि उन्हें महसूस हो कि आप वाकई उनका खयाल रखते हैं|

वृश्चिक राशि

  • ऐसी गतिविधियों में शामिल हों जो रोमांचक हों और आपको सुकून दें।
  • आज अगर आप दूसरों की बात मानकर निवेश करेंगे, तो आर्थिक नुकसान तकरीबन पक्का है।
  • घर में तालमेल बनाए रखने के लिए साथ में मिलकर काम करें।
  • बहुत ख़ूबसूरत और प्यारे इंसान से मिलने की प्रबल संभावना है।
  • नाते-रिश्तेदार तरक्की और समृद्धि के लिए नयी योजनाएं लाएंगे।
  • वकील के पास जाकर क़ानूनी सलाह लेने के लिए अच्छा दिन है।
  • आज आप एक बार फिर समय में पीछे जाकर शादी के शुरुआती दिनों के प्यार और रुमानियत को महसूस कर सकते हैं।

धनु राशि

  • वित्तीय स्थिति में सुधार आएगा लेकिन साथ ही खर्चों में भी इज़ाफ़ा होगी।
  • अपने जीवनसाथी का बोझ दूर करने के लिए घरेलू कामकाज में हाथ बटाएं।
  • इससे आपको साथ में काम करने का आनंद मिलेगा और जुड़ाव महसूस होगा।
  • बहुत ख़ूबसूरत और प्यारे इंसान से मिलने की प्रबल संभावना है।
  • आज के दिन घटनाएं अच्छी तो होंगी, लेकिन तनाव भी देंगी जिसके चलते आप थकान और दुविधा महसूस करेंगे।

मकर राशि

  • जीवन-साथी के साथ किसी छोटी-सी बात पर अनबन घर की शान्ति को भंग कर सकती है।
  • ख़ुशमिज़ाज रहें और प्यार की राह में बाधाओं का सामना करने के लिए तैयार रहें।
  • काम के लिए मौक़े परिचित महिलाओं की ओर से आ सकते हैं।

कुंभ राशि

  • आज आपका सामना कई नई आर्थिक योजनाओं से होगा- कोई भी फ़ैसला करने से पहले अच्छाईयों और कमियों पर सावधानी से गौर फरमाएं।
  • जो लोग आपके करीब हैं, वे आपका गलत फायदा उठा सकते हैं।
  • संभव है आज आप अपने प्रिय को टॉफ़ी और कॉकलेट वग़ैरह दें।
  • अगर आप कई दिनों से कामकाज में दिक्कत महसूस कर रहे हैं, तो आज के दिन आपको राहत महसूस हो सकती है।
  • कोई आध्यात्मिक गुरू या बड़ा आपकी सहायता कर सकता है।

मीन राशि

  • आज खास दिन है, क्योंकि अच्छा स्वास्थ्य आपको कुछ असाधारण काम करने की क्षमता देगा।
  • पैसा अचानक आपके पास अएगा, जो अपके खर्चों और बिल आदि को सम्हाल लेगा। आप दोस्तों के साथ बेहतरीन वक्त बिताएंगे,
  • लेकिन गाड़ी चलाते वक्त ज्यादा सावधानी बरतें।
  • नए प्रेम-संबंधों के बनने की संभावना ठोस है, लेकिन व्यक्तिगत और गोपनीय जानकारियों को उजागर करने से बचें।
  • कार्यक्षेत्र में आपकी उन्नति कुछ बाधाओं के चलते अटक सकती है, बस धैर्य से काम लें।

आपके पीले दांत भी होंगे ,सफेद अपनाये ये 5 टिप्स

Share this story