आज सावन का तीसरा सोमवार, इस शुभ संयोग में पूजा करेंगे तो महादेव होंगे प्रसन्न

आज सावन का तीसरा सोमवार, इस शुभ संयोग में पूजा करेंगे तो महादेव होंगे प्रसन्न

पूजा करने से भगवान हर मनोकामना पूरी करते हैं

डेस्क-सावन का चारों सोमवार में तीसरे सोमवार का काफी महत्व है। सावन का तीसरा सोमवार 13 अगस्त को है, इस दिन बेहद शुभ संयोग बनने जा रहा है। इस संयोग में पूजा करने से भगवान हर मनोकामना पूरी करते हैं।

शास्त्रों में बताया जाता है कि सावन में भक्त और भगवान के बीच की दूरी कम होती है, अन्य दिनों की अपेक्षा सावन में सच्चे मन सी की गई भोलेनाथ की पूजा विशेष फलदायी होती है। तीसरे सोमवार के दिन बन रहे विशेष संयोग से आप आसानी से भगवान शिव और माता पार्वती का आशीर्वाद पा सकते हैं। आइए जानते हैं, इस सोमवार को कौन सा खास संयोग बना है…

  • भगवान शिव और माता पार्वती की एकसाथ पूजा करने पर आपके वैवाहिक जीवन में कोई परेशानी नहीं होती है।
  • शिवपुराण में बताया गया है कि सावन के महीने में ही भगवान शिव ने माता पार्वती की तपस्या से प्रसन्न होकर पत्नी रूप में स्वीकार करने का वरदान दिया था।
  • उन्होंने यह भी कहा था जो भी भक्त सच्चे मन से सावन के महीने में संसार की भलाई के लिए पूजा करेगा उसकी सभी मनोकामनाएं मैं पूरी करूंगा।

Share this story