वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन एवं कान्यकुब्ज ब्राम्हण समाज के संयुक्त तत्वाधान में सांस्कृतिक महोत्सव सम्पन्न

वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन एवं कान्यकुब्ज ब्राम्हण समाज के संयुक्त तत्वाधान में सांस्कृतिक महोत्सव सम्पन्न

"वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन छ.ग." एवं "कान्यकुब्ज ब्राम्हण समाज" के संयुक्त तत्वाधान में विप्र युवतियों एवम महिलाओं के लिए छत्तीसगढ़ प्रदेश स्तर का "सांस्कृतिक महोत्सव" का आयोजन आशीर्वाद भवन, बैरन बाजार, रायपुर में दोपहर से सांय तक किया गया | कार्यक्रम का शुभारम्भ कान्यकुब्ज ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष अरुण शुक्ल, वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन के अध्यक्ष अरविन्द ओझा, उपाध्यक्ष ममता शुक्ला के द्वारा दीप प्रज्जवलित कर किया गया | समापन कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीमती सुचिता तिवारी मिसेस इण्डिया टूरिज्म क्वीन इंटरनेशनल, विशेष अतिथि प्रथम महिला श्रीमती दीप्ती दुबे, श्रीमती मीनल चौबे पार्षद, श्रीमती गीता तिवारी पूर्व प्राचार्या, श्रीमती अनुजा अजय त्रिपाठी थी एवं महापौर प्रमोद दुबे जी भी विशेष रूप से उपस्थित थे | कार्यक्रम की निर्णायक संगीता कापसे, हेमा पाण्डेय, संगीता शर्मा थी | कार्यक्रम का संचालन नमिता शर्मा एवं निशा अवस्थी में किया तथा आभार पूर्णिमा शुक्ला द्वारा व्यक्त किया गया |

इस नृत्य प्रतियोगिता में - पहला 15 वर्ष से 20 आयु वर्ग तक दूसरा 20 से महिला वर्ग नृत्य दो प्रकार के रखे गए थे 1. सामूहिक नृत्य (क्लासिकल, फोक डांस) 2. एकल नृत्य (क्लासिकल) जिसमे सामूहिक नृत्य- समय सीमा-6 मि. जिसमे एकल नृत्य की समय सीमा- 5 मिनट रखा गया था जिसमे निर्णयको के निर्णय अनुसार जूनियर एकल में प्रथम अनुष्का दीक्षित, द्वितीय गरिमा त्रिपाठी | सीनियर एकल में प्रथम अभिलाषा शर्मा, द्वितीय अपूर्वा शर्मा रही| जूनियर समूह में सौम्या पाठक एक मात्र प्रतिभागी थी सीनियर ग्रुप में प्रथम गरबा गुजराती ब्रहम महिला मंडल, द्वितीय विधि ग्रुप रहा | कान्यकुब्ज महिला मंडल की और से एक नृत्य नाटिका प्रस्तुत की गयी जिसमे सुधा शुक्ला, आकांक्षा दुबे, संगीता किरण दीक्षित, निशा पाण्डेय एवं अनन्या दीक्षित ने प्रस्तुत किया |

कार्यकम की संयोजिका नमिता शर्मा, प्रायोजक शिवाकांत त्रिपाठी जी, तथा प्रमुख आयोजनकर्ता में महिला अध्यक्ष सुनीता शर्मा, सचिव संतोष दुबे, उपाध्यक्षराष्ट्रीय महामंत्री गुणनिधि मिश्रा महिला उपाध्यक्ष निशा पाण्डेय, युवा अध्यक्ष अविनय दुबे, नितिन झा, रज्जन अग्निहोत्री ,सुमन मिश्रा, राघवेन्द्र पाठक, प्रदीप पाण्डेय,आकांक्षा दुबे, नीता अवस्थी, अर्चना मिश्रा, ऋचा तिवारी, मंजू मिश्रा, अखंड ब्राह्मण से योगेश तिवारी, ब्रहम भट्ट से नितिन शर्मा, राजेश शर्मा, आन्ध्रा ब्राह्मण से एन बी शंकर, भारतीय ब्राह्मण संघ से सनत शर्मा, बबिता मिश्रा, किर्ती अग्निहोत्री, नीलिमा शुक्ला, सुनील शर्मा, प्रमोद दीक्षित, केन्द्रीय ब्राह्मण समाज से कमलेश शर्मा, अशोक शर्मा, सरयूपारीण से त्रिभुवन तिवारी, सीमा पाण्डेय सहित अनेक संगठन के पदाधिकारी उपस्थित थे |

Share this story