Migraine के दर्द को कम करने के लिए डाइट में शामिल करे ये चीजे
Aug 14, 2018, 05:47 IST
जिस तरह नॉर्मल सिर दर्द में कॉफी और चाय पीना लाभदायक होता है उसी प्रकार Migraine में भी काफी मददगार होता है|
डेस्क -Migraine के दर्द को बर्दाश्त कर पाना बहुत मुश्किल होता है|माइग्रेन में उल्टी आना, चक्कर आना और थकान महसूस होना ये सब प्रमुख लक्षण हैं|
- माइग्रेन का दर्द सिर के एक हिस्से में होता है इसलिए इसे आम बोलचाल में अधकपारी भी कहते हैं|
- माइग्रेन का दर्द कभी भी और कहीं भी हो सकता हैमाइग्रेन होने के कई कारण हो सकते हैं लेकिन ये एक अनुवांशिक बीमारी भी है|
- अगर आपके घर में कोई माइग्रेन का पेशेंट रह चुका है तो हो सकता है कि उसकी ये प्रॉब्लम ट्रांसफर हो जाती है |
के लक्षण
- माइग्रेन में सिर के एक ओर तेज दर्द उठता है|
- इस दर्द को बर्दाश्त कर पाना वाकई बहुत मुश्किल है|
- उल्टी आना, चक्कर आना और थकान महसूस होना माइग्रेन के प्रमुख लक्षण हैं|
- माइग्रेन का दर्द सिर के एक हिस्से में होता है इसलिए इसे आम बोलचाल में अधकपारी भी कहते हैं|
माइग्रेन होने के कारण
- माइग्रेन होने के कई कारण हो सकते हैं|
- कई बार ये टेंशन की वजह से हो जाता है और कई बार हमारी बिजी लाइफस्टाइल के चलते|
- ऐसे में कोशिश करें कि टाइम पर खाएं, सही खाएं और पूरी नींद लें|
खाने-पीने की चीजों से आप माइग्रेन की प्रॉब्लम को काफी को कंट्रोल कर सकते हैं
हरी पत्तेदार सब्जियां
- हरी पत्तेदार सब्जियों में पर्याप्त मात्रा में मैग्नीशियम पाया जाता है|
- माइग्रेन के दर्द में मैग्नीशियम बहुत ही कारगर तरीके से काम करता है|
- अनाज, सी-फूड और गेंहूं में भी भरपूर मात्रा में मैग्नीशियम होता है|
मछली
- मछली में ओमेगा 3 फैटी एसिड और विटामिन E पाया जाता है|
- ये दोनों ही चीजें माइग्रेन के दर्द को कंट्रोल करने में मदद करते हैं|
दूध
- माइग्रेन में फैट फ्री दूध पीना बहुत फायदेमंद रहेगा|
- दूध में विटामिन B पाया जाता है|
- जो सेल्स को एनर्जी देने का काम करता है|
- कई बार ऐसा होता है कि दिमाग की नसें सुस्त पड़ जाती हैं और माइग्रेन का दर्द शुरू हो जाता है|
- ऐसे में में विटामिन B उन्हें एनर्जी देने का काम करता है|
कॉफी
- जिस तरह नॉर्मल सिर दर्द में कॉफी और चाय पीना लाभदायक होता है उसी प्रकार माइग्रेन में भी ये काफी मददगार है|
- माइग्रेन अटैक आने पर कॉफी पीने से राहत मिलेगी|
ब्रॉकली
- ब्रॉकली में भरपूर मात्रा में मैग्नीशियम पाया जाता है|
- जिससे माइग्रेन के दर्द में राहत मिलती है|