Skin के प्रॉब्लम को दूर करता है नारियल का तेल

Skin के प्रॉब्लम को दूर करता है नारियल का तेल

नारियल का तेल आपकी त्वचा को Skin ग्लोइंग और मुलायम बनता है |

डेस्क-नारियल का तेल कई गुणों से भरपूर होता है| Skin संबंधी कई रोगों में इसका इस्तेमाल किया जाता है|नारियल तेल के स्वास्थ्य संबंधी में भी काफी फायदेमंद होता है |

यह स्किन और बालों को प्राकृतिक रूप से मुलायम और चमकीला बनाता है। स्किन को मॉस्चराइजर करना हो या बालों की कंडीशनिंग, नारियल तेल सबसे अच्छा उपाय होता है|

आइए जानते हैं नारियल का तेल हेल्थ को किस तरह से फायदा पहुंचाता है

  • नारियल तेल के इस्तेमाल से कई फायदे होते हैं|
  • कई गुणों से भरपूर यह तेल हेल्थ के फायदों के लिए पीढ़ियों से इस्तेमाल में लाया जा रहा है|
  • सेहत के साथ-साथ नारियल का तेल स्किन संबंधी समस्याओं के लिए भी सदियों से इस्तेमाल किया जा रहा है|
  • नारियल तेल स्किन के लिए नैचुरल मॉइश्चराइजर का काम करता है, यह मृत त्वचा को हटाकर रंग निखारता है|
  • इसका इस्तेमाल त्वचा रोग, डर्मेटाइटिस, एक्जिमा और स्किन बर्न में किया जा सकता है|
  • नारियल तेल स्ट्रेच मार्क्स हटाने में भी मदद करता है और होंठ को फटने से बचाने के लिए भी इसे नियमित रूप से होंठों पर लगाया जा सकता है|
  • नारियल तेल बालों को घना, लंबा और चमकदार बनाने में काफी मददगार साबति होता है|
  • सिर की मसाज सिर्फ पांच मिनट नारियल तेल से करने से न सिर्फ रक्त संचार में वृद्धि होती है,
  • बल्कि यह खो चुके पोषक तत्वों की भी भरपाई करता है,
  • नियमित रूप से नारियल तेल से मसाज करने से बालों में रूसी नहीं होती है|
  • नारियल तेल का इस्तेमाल गठिया, जोड़ों के दर्द को कम करने के लिए किया जाता है|
  • यह हड्डियों में कैल्शियम और मैग्नीशियम अवशोषित करने की क्षमता में सुधार करता है|

Health के लिए फायदेमंद है कटहल

नारियल तेल Skin के लिए है फायदेमंद

स्किन

  • नारियल का तेल ड्राय स्किन को मुलायम बनाता है।
  • नहाने से 20 मिनट पहले नारियल तेल से फुल बॉडी की मसाज करें और बाद में ताजे पानी से नहा लें।

आंखों के डार्क सर्कल

  • इसमें एंटी एजिंग की गुण पाए जाते हैं।
  • आंखों के आस-पास हाथों पर नारियल तेल की कुछ बूंदे लेकर मसाज करें।
  • इससे स्किन ग्लोइंग और मुलायम बनेगी।
  • इसके इस्तेमाल से डार्क सर्कल और झुर्रियां नहीं पड़ती है।
  • नारियल का तेल सनबर्न से भी आपकी स्किन की रक्षा करता है।

खाज- खुजली की समस्या

  • इससे पसीने से होने वाली घमोरियो की परेशानी भी दूर रहती है।
  • खाज- खुजली की समस्या होने पर भी इसी तेल का इस्तेमाल करें ताकि त्वचा में नमी बनीं रहें और खुजली की समस्या भी न हो।

कील मुंहासों

  • फेस पर कील मुंहासों के या किसी चोट के निशान हैं तो नारियल तेल के लगातार इस्तेमाल करें। दाग-धब्बे दूर हो जाएंगे।

Migraine के दर्द को कम करने के लिए डाइट में शामिल करे ये चीजे

Share this story