Apple खाने से कई बीमारियां होंगी दूर

Apple के छिलकों में पोटेशियम, कैल्शियम, फोलेट, आयरन और फास्फोरस मौजूद होता है|

डेस्क-Apple में विटामिन A, विटामिन C, पोटेशियम, फाइबर, कार्बोहाइड्रेट्स मौजूद होता है| वहीं एक नॉर्मल साइज के सेब में करीबन 95 कैलोरी मौजूद होती हैं| सभी जानते हैं सेब सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है|

एक सेब के छिलके में लगभग 4.4 ग्राम फाइबर होता है| सेब के छिलके में सोल्यूबल (घुलनशील) और इंसोल्यूबल दोनों तरह के फाइबर पाए जाते हैं, जिसमें 77 फीसदी इंसोल्यूबल फाइबर होता है|

जाने Apple खाने के फायदे

कब्ज की समस्या

  • सेब के छिलके में मौजूद ये फाइबर कब्ज की समस्या को दूर करने में मददगार साबित होता है|
  • इसके अलावा सोल्यूबल फाइबर ब्लड शुगर के स्तर को नॉर्मल रखता है|
  • बॉडी में न्यूट्रिएंट्स के एब्जोर्प्शन को स्थिर रखता है|
  • साथ ही कोलेस्ट्रोल को भी कम करने में कारगर साबित होता है|

Skin के प्रॉब्लम को दूर करता है नारियल का तेल

विटामिन

  • एक सेब के छिलके में 8.4 मिलीग्राम विटामिन-सी और 29.4 माइक्रोग्राम विटामिन-ए पाया जाता है|
  • लेकिन सेब का छिलका निकालने पर उसमें केवल 6.4 मिलीग्राम विटामिन-C और 18.3 ग्राम विटामिन-A ही रह जाता है|
  • पूरे सेब में मौजूद विटामिन-C की लगभग आधी मात्रा इसके छिलके में ही होती है|
  • इसलिए सेब को हमेशा छिलके के साथ ही खाएं|

कैंसर से बचाव

  • सेब के छिलके में triterpenoids कंपाउंड पाए जाते हैं|
  • ये कंपाउंड कैंसर पैदा करने वाले सेल्स को नष्ट कर देते हैं|
  • सेब में भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं, जो फेफड़ों में कैंसर के खतरे को कम कर देते हैं|

Health के लिए के लिए बेहद फायदेमंद है शहद
सांस की समस्या दूर

  • जो लोग एक हफ्ते में लगभग 5 या इससे ज्यादा सेब खाते हैं उनके फेफड़े ज्यादा अच्छी तरह से काम करते हैं|
  • साथ ही इससे अस्थमा होने की संभावना भी बेहद कम हो जाती है|

वजन कम होना

  • जो लोग अपना वजन कम करना चाहते हैं, उन्हें छिलकों के साथ ही सेब खाना चाहिए|
  • दरअसल, सेब के छिलके में अर्सोलिक एसिड पाया जाता है|
  • ये मांसपेशियों पर मौजूद फैट को बढ़ाता है, जो कैलोरी को कम कर के मोटापे को दूर करने में मददगार साबित होता है|

सेब के छिलके के फायदे-

  • सेब के छिलकों में पोटेशियम, कैल्शियम, फोलेट, आयरन और फास्फोरस मौजूद होता है|
  • ये सभी मिनरल्स हड्डियों को मजबूत करने के साथ-साथ शरीर को अलग-अलग तरह से फायदा पहुंचाते हैं|

जानिए कैसे मनाएं आज दूर्वा गणपति व्रत

Share this story