हड्डियों के लिए खतरनाक हो सकती हैं ये चीजें रहें अलर्ट

हड्डियों को मजबूत बनाने में विटामिन-D बेहद जरूरी होता है|

डेस्क-अच्छी हेल्थ के लिए हड्डियों का मजबूत होना बेहद जरूरी होता है| हड्डियों को मजबूत रखने के लिए सही डाइट और न्यूट्रिशन लेना चाहिए|

आइए जानते हैं हड्डियों को मजबूत रखने के लिए हमें किन चीजों से बचना चाहिए

ज्यादा नमक

  • ज्यादा नमक खाने से हेल्थ को नुकसान पहुंचाता है|
  • ब्रेड, चीज, चिप्स में सबसे ज्यादा नमक पाया जाता है, जो हड्डियों को गंभीर रूप से नुकसान पहुंचाता है|
  • आपको पूरी तरह से नमक से दूरी बनाने की जरूरत नहीं है|
  • लेकिन अगर आप अपनी हड्डियों को मजबूत रखना चाहते हैं तो दिनभर में लगभग 2,300 मिलीग्राम नमक का ही सेवन करें|

TV के आगे देर तक बैठना

  • टीवी पर अपना फेवरेट शो एंजॉय करना कोई गलत बात नही है |
  • लेकिन लंबे टाइम तक टीवी के आगे बैठे रहने से आपकी हड्डियों को नुकसान पहुंच सकता है|
  • जब आप लंबे समय तक एक ही जगह बैठे रहते हैं तो आपके शरीर में ज्यादा मूवमेंट नहीं होता है|
  • जिससे हड्डियों पर बुरा असर पड़ता है|

Skin Allergy को दूर करने के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय

साइकिल चलाना

  • साइकिल चलाने से दिल और फेफड़े मजबूत होते हैं|
  • लेकिन इससे हड्डियों का फायदा नहीं होता है|
  • दरअसल, साइकिल चलाने से हड्डियों की डेंसिटी पर फर्क नहीं पड़ता है|
  • अगर आप साइकिल चलाने के शौकीन हैं तो आपको साइकिल चलाने के साथ-साथ भाग-दौड़, डांसिंग, स्विमिंग जैसी गतिविधियों पर भी ध्यान देना चाहिए|

विटामिन D

  • हड्डियों को मजबूत बनाने में विटामिन-D बेहद जरूरी होता है|
  • हफ्ते में कम से कम 10 से 15 मिनट के लिए धूप में रहकर विटामिट-डी लेना चाहिए|
  • लेकिन ज्यादा समय तक धूप में रहने से बचें क्योंकि इससे स्किन कैंसर होने के साथ-साथ कई दूसरी स्किन संबंधी समस्याएं भी हो सकती हैं|
  • हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए ऐसी चीजों का सेवन करें जिसमें विटामिन D भरपूर मात्रा में होता है|
  • खाने में दूध, बादाम, चावल, जूस आदि चीजों का सेवन फायदेमंद होगा|

सोडा ड्रिंक

  • जरूरत से ज्यादा सोडा वाली ड्रिंक्स हड्डियों के लिए खतरनाक साबित हो सकती हैं|
  • हड्डियों को कैफीन और सोडा ड्रिंक में मौजूद फास्फोरस से नुकसान पहुंचता है|
  • जब लोग दूध की जगह सोडा ड्रिंक का सेवन करते है तो हड्डियों को यह नुकसान पहुंचता है|
  • जरूरत से ज्यादा कॉफी या चाय पीने से भी हड्डियों का कैल्शियम कम होता है, जिससे हड्डियां कमजोर होने लगती हैं|

कम वजन

  • जिन लोगों का वजन नॉर्मल से कम होता है उनमें हड्डियों का फ्रैक्चर होने की संभावना ज्यादा होती है|
  • जिन लोगों की हड्डियां ज्यादा पतली होती हैं उनको वेट-बियरिंग एक्सरसाइज करनी चाहिए|

धूम्रपान

  • जब लोग धूम्रपान करते हैं तो सांस के जरिए उनके शरीर में धुंआ जाने लगता है|
  • ऐसे लोगों के बॉडी में हड्डियों के स्वस्थ टिश्यूज आसानी से नहीं बनते हैं|
  • ज्यादा धूम्रपान करने वाले लोगों की हड्डियों में फ्रैक्चर होने की संभावना ज्यादा होती है|
  • साथ ही इन लोगों में लगी हड्डियों की चोट को ठीक होने में ज्यादा समय लगता है|

Face की सुन्दरता बढ़ाने के जाने घरेलू उपाय


Share this story