केरल में बाढ़ के कारण गई 167 लोगो की जाने

केरल में बाढ़ के कारण गई 167 लोगो की जाने

केरल की बाढ़ ने अभी तक 167 जिंदगियां निगल ली

केरल-केरल के कई इलाकों में बाढ़ का पानी भर जाने से हालत और गंभीर हो गई है. इसी बीच केरल के मुख्यमंत्री पिनरायी विजयन ने बाढ़ के कारण हुई मौतों की पुष्टि की है, उन्होंने कहा है कि केरल की केरल की बाढ़ ने अभी तक 167 जिंदगियां निगल ली हैं. मुख्यमंत्री ने बताया कि 1568 राहत शिविरों में 2,23,000 लोग है यह सभी 52,856 परिवारों के लोग हैं |

  • वहीं केंद्र सरकार ने केरल के लिए मदद भेजी है, भारतीय तट रक्षक के 4 विशाल जहाज कोच्चि पहुंचे हैं |
  • आपदा व् राहत दल में शामिल हो गए हैं |
  • बाढ़ प्रभावित गांवों में 24 टीमें पहले ही काम कर रही हैं |
  • भारतीय तट रक्षक ने अब तक बाढ़ में फंसे हुए 1764 लोगों को बचाया है |
  • 4688 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दिया |

Share this story