बेटी से छेड़छाड़ का विरोध करने पर पिता का किया हत्या

बेटी से छेड़छाड़ का विरोध करने पर पिता का किया हत्या

डेस्क-एक ऐसा छेड़छाड़ का मामला सामने आया है यह मामला लिसाड़ी गांव में मंगलवार देर रात बेटी से छेड़छाड़ के विरोध करने पर पिता की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गयी। पुलिस ने मुख्य आरोपी इमरान और उसके परिवार को हिरासत में ले लिया है।

लिसाड़ी गांव निवासी अरशद (45) पुत्र अफसर के घर के सामने टेंपो चालक इमरान रहता है। इमरान की नजर अरशद की बेटी पर थी। आधी रात को इमरान टेंपो लेकर आया था। बकरीद होने के चलते मोहल्ले में चहलपहल थी। पुलिस ने कहा कि इमरान ने अरशद की बेटी से छेड़छाड़ कर दी। जिसका अरशद ने विरोध किया। इमरान अपने घर से पशुओं को काटने वाला चाकू लेकर आया और अरशद पर ताबड़तोड़ वार करने शुरू कर दिये।

जिसमें अरशद मौके पर ही गिर पड़ा। सड़क पर ही खून फैल गया। हत्या की सूचना पर सीओ कोतवाली दिनेश शुक्ला व लिसाड़ीगेट थाने की पुलिस पहुंची। अरशद के परिजनों ने इमरान के परिवार पर भी हत्या में साथ देने का आरोप लगाया है।

INDvsENG टीम इंडिया अपने लक्ष्य से 1 विकेट दूर

सर्वप्रथम भगवान गणेश जी की पूजा क्यों होती है जानिए

  • सीओ कोतवाली ने बताया कि इमरान व उसके भाई अहसान, इनाम और उनके पिता यामीन को हिरासत में ले लिया।
  • मुख्य आरोपी इमरान नशे में धुत बताया गया है। बकरीद पर अरशद की हत्या से लोगों में जबरदस्त आक्रोश है।
  • गुस्साए लोगों ने लिसाड़ीगेट थाने में आरोपी पर हमले का भी प्रयास किया।
  • एहतियात के तौर पर आरोपी के घर पर पुलिस फोर्स लगा दी गयी है।

Share this story