Portable petrol pump से गाड़ी में अब खुद भर सकेंगे ईंधन

Portable petrol pump से गाड़ी में अब खुद भर सकेंगे ईंधन

जाने क्या है पोर्टेबल पेट्रोल पंप और आप किस तरह गाड़ी में खुद भर सकेगे ईंधन

डेस्क-भारत में बहुत जल्द ही Portable petrol pump आने वाले हैं| एलिंज पेट्रोल पंप नाम की एक कंपनी ने इसके लिए चेक रिपब्ल‍िक फर्म पेट्रोकार्ड के साथ करार किया है|

पेट्रोल और डीजल की कीमतें रोजाना बढ़ती जा रही हैं| एक ओर पेट्रोल जहां 80 का आंकड़ा पार कर चुका है वहीं दूसरी ओर डीजल भी 75 के पार बना हुआ है|

  • कीमत के अतिरिक्त पेट्रोल पंप पर होने वाली धोखाधड़ी के चलते आम आदमी की जेब पर बोझ बढ़ता जा रहा है|
  • जल्द ही जनता को पेट्रोल पंप पर होने वाली इस धोखाधड़ी से छुटकारा मिल सकता है|
  • आप न सिर्फ खुद ही अपनी गाड़ी में पेट्रोल भर सकेंगे, बल्क‍ि आप अपने पैसो को भी बचा सकेगे|
  • भारत में बहुत जल्द ही Portable petrol pump आने वाले हैं| एलिंज पेट्रोल पंप नाम की एक कंपनी ने इसके लिए चेक रिपब्ल‍िक फर्म पेट्रोकार्ड के साथ करार किया है|
  • भारत सरकार ने भी देश में इन पेट्रोल पंपों को मंजूरी दे दी है|जल्द ही देश में पोर्टेबल पेट्रोल पंप बनना शुरू हो जाएगे |
  • इसके लिए 1600 करोड़ रुपये तक खर्च किए जाएंगे|

INDvsENG ICC टेस्ट प्लेयर रैंकिंग में कप्तान विराट कोहली 937 रैंकिंग अंक के बाद पहुंचे टॉप पर

स्कूल बच्चों ने अटारी-वाघा सीमा पर बीएसएफ जवानों को बांधी रक्षाबंधन

जाने क्या होता है Portable petrol pump

  • पोर्टेबल पेट्रोल पंप छोटी जगहों को ध्यान में रखकर तैयार किया जाता है|
  • एलिंज के मैनेजिंग डायरेक्टर इंद्रजीत प्रुथी ने बताया कि पोर्टेबल पेट्रोल पंप से कोई भी व्यक्ति खुद ही पेट्रोल भर सकेगा|
  • इसके लिए किसी तीसरे आदमी की जरूरत ही नहीं पड़ेगी|

नहीं होगी पायेगी धोखाधड़ी

  • मौजदूा वक़्त में ऐसी कई शिकयेते आती हैं, जहां पेट्रोल पंप पर कर्मचारी बहुत ही चालाकी से ईंधन भरने आए लोगों को बेवकूफ बनाते है |
  • पोर्टेबल पेट्रोल पंप के साथ ऐसा करना मुश्क‍िल हो जायेगा|
  • इसमें आप खुद ही ईंधन अपनी गाड़ी में भर सकेगे जिससे धोखाधड़ी की संभावना कम हो जाती है|

AsianGames18 भारतीय टेनिस खिलाड़ी अंकिता रैना ने सेमीफाइनल में कांस्य पदक जीता

इस तरह आप बचा सकेगे पैसे

  • पोर्टेबल पेट्रोल पंप पर कैशलेस भुगतान करना होता है|
  • ये काम मोबाइल वॉलेट और इस तरह के अन्य ऐप के जरिये किया जाएगा|
  • यहां पर आपके पास कैश में भुगतान करने का विकल्प ना के बराबर रहता है|
  • ज्यादातर सभी मोबाइल वॉलेट्स पेट्रोल पंप समेत अन्य कई जगहों पर खर्च करने की लिए कैशबैक देते हैं|
  • इस तरह आप जितने का पेट्रोल भरेंगे, उस में से आपको कुछ फीसदी कैशबैक के तौर पर वापस मिलेगा|

Share this story