मीठी नीम इन रोगों से लड़ने में करता है मदद

मीठी नीम इन रोगों से लड़ने में करता है मदद

मीठी नीम में विटामिन A C B E और कैल्शियम अधिक मात्रा में मौजूद होता है |

डेस्क-खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए घरों में मीठी नीम (करी पत्ते) का इस्तेमाल किया जाता है। यह ना केवल खाने का स्वाद और खुशबू बढ़ाती है |बल्कि हेल्थ के लिए भी करी पत्ते लाभकारी होता है |

इसमें पाए जाने वाले विटामिन A C B E B1, B3, B9, आयरन, कैल्शियम और फॉलिक एसिड की अधिक मात्रा पाई जाती है।यह बालों और स्किन दोनों के लिए अच्छी मानी जाती है।सबसे अच्छी बात यह है कि मीठी नीम आपको हर सीजन में उपलब्ध होता है।

आंखों के नीचे जमा कॉलेस्‍ट्रॉल को दूर करने के घरेलू उपाय

आइए जानते है मीठी नीम किन रोगों से बचता है

आंखों के लिए होता है फायदेमंद मीठी नीम

  • इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन A होता है, जो आंखों के लिए फायदेमंद होता है।
  • इसके इस्तेमाल से आंखों से जुड़ी बीमारियों से निजात मिल सकती है और रोशनी भी बढ़ती है मीठी नीम में एंटी बैक्टीरियल और एंटी फंगल गुण होता है।
  • इससे स्किन में इंफेक्शन होने पर इसका इस्तेमाल असरदार साबित होता है।

जाने इलायची हेल्थ के लिए कैसे होते है फायदेमंद

दिल

  • इसमें ऐंटीऑक्सिडेंट मिलता है, जो बॉडी में कोलेस्ट्राल को बढ़ने से रोकते हैं।
  • साथ ही पर्याप्त मात्रा में आयरन होने से एनीमिया नहीं होता है।

पेट की प्रॉब्लम

  • मीठी नीम पाचन संबंधी परेशानियों से छुटकारा दिलाने का बेहतरीन उपाय है।
  • इसके खाने से कब्ज, अपच, बवासीर और डायरिया जैसी परेशानियों से आप बचे रहते हैं।

स्किन बालों के लिए फायदेमंद

  • स्किन से जुड़ी कई प्रॉब्लम को दूर करता है |
  • दाग-धब्बों और मुंहासों को दूर करने में करता है |
  • मीठी नीम का फेस पैक लगाने सेफेस की रंगत में निखार आता है।
  • इसके अलावा बालों का झड़ना, रूसी और रूखापन भी इससे कम होता है।

लिवर

  • रोज मीठी नीम के सेवन से बॉडी पर जमा अतिरिक्त चर्बी घटेगी और वजन आसानी से कम होगा।
  • इसमें मौजूद विटामिन A और सी लिवर को फिट रखने में मदद करते हैं।
  • जो लोग अधिक मात्रा में स्मोकिंग या शराब पीते है उनका लिवर कमजोर हो जाता है। मीठी नीम इन लोगो के लिय फायदेमंद साबित होती है।

पिस्ता खाना है health के लिए होता है फायदेमंद

Share this story