Vitamins ग़लत समय पर लेने से हो सकते है ये नुक्सान

Vitamins ग़लत समय पर लेने से हो सकते है ये नुक्सान

विटामिन ए, विटामिन डी, विटामिन ई और विटामिन के फैट सोल्यूबल विटामिन्स हैं|

डेस्क-Vitamins A कभी भी सुबह-सुबह खाली पेट न लें|इससे आपको अपच या हार्टबर्न की समस्या हो सकती है| यह फैट सोल्यूबल विटामिन है, इसलिए इसे हमेशा फैटवाले खाने के साथ लें|

वॉटर सोल्यूबल विटामिन्स
ये ऐसे Vitamins हैं, जो न बॉडी में बनते हैं और न ही बॉडी में जमा होते हैं, इसलिए इन्हें डायट और सप्लीमेंट के ज़रिए ही लिया जा सकता है| विटामिन सी और ज़्यादातर विटामिन बी टाइप्स वॉटर सोल्यूबल हैं|

विटामिन बी
बी 1 (थियामिन), बी 2 (राइबोफ्लेविन), बी 3 (नियासिन), बी 5
(पैंटोथेनिक एसिड), विटामिन बी 6, बी 7 (बायोटिन), बी 9 (फॉलिक एसिड) और बी 12 इस ग्रुप के विटामिन्स हैं| ये मेटाबॉलिज़्म को बेहतर बनाते हैं, रक्तसंचार को संतुलित रखते हैं और बॉडी में ऊर्जा का संचार बनाए रखते हैं|

महिलाए खुद को Healthy रखने के लिए अपनाएं ये Health टिप्‍स

विटामिन सी
इसे ‘एस्कॉर्बिक एसिड’ भी कहते हैं| विटामिन सी में एंटीऑक्सीडेंट प्रॉपर्टीज़ भी होती हैं| यह बोन्स के साथ-साथ कार्टिलेज, दांतों, मसल्स, ब्लड वेसल्स को भी स्ट्रॉन्ग बनाए रखता है| यह मसूड़ों और मांसपेशियों की सुरक्षा करता है और घावों को तेज़ी से भरने में हेल्प करता है|

जाने कब और कैसे लेने चाहिए

  • वॉटर सोल्यूबल विटामिन्स खाली पेट बॉडी में ज़्यादा अच्छी तरह एब्ज़ॉर्ब होते हैं, इसलिए सुबह-सुबह लेना ज़्यादा अच्छा होगा|
  • कुछ भी खाने के आधे घंटे पहले इसे लें या फिर खाने के 2 घंटे बाद लें|
  • विटामिन सी और बी 12 कभी एक साथ न लें, वरना बी 12 अच्छी तरह एब्ज़ॉर्ब नहीं हो पाएगा|
  • अगर आप दोनों सप्लीमेंट्स ले रहे हैं, तो दोनों के बीच 2 घंटे का गैप रखें|
  • विटामिन बी कॉम्पलेक्स के साथ विटामिन डी ले सकते हैं|

फैट सोल्यूबल Vitamins

  • इनकी बहुत कम मात्रा में बॉडी को ज़रूरत पड़ती है|
  • ज़रूरत से ज़्यादा होने पर ये टॉक्सिक लेवल पर पहुंच जाते हैं, जो आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है|
  • विटामिन ए, विटामिन डी, विटामिन ई और विटामिन के फैट सोल्यूबल विटामिन्स हैं| ये हमारे लिवर और फैटी टिश्यूज़ में जमा होते रहते हैं, इसलिए इनकी ज़रूरत उतनी नहीं होती, जितनी वॉटर सोल्यूबल फैट्स की होती है |
  • ज़रूरत से ज़्यादा इनका यूज नुक़सानदेह हो सकता है|
  • अगर रोज़ाना पोषण से भरपूर संतुलित भोजन ले रहे हैं, तो आपको सप्लीमेंट्स लेने की ज़रूरत नहीं है, लेकिन आज हमारी लाइफस्टाइल जिस तरह बदल गई है, ऐसे में ख़ासतौर से शहरी महिलाओं में विटामिन डी की कमी पाई जा रही है, जिसकी पूर्ति उन्हें सप्लीमेंट्स लेकर करनी पड़ रही है|

Dendruff की प्रॉब्लम को दूर करता है नीम

विटामिन ए
यह बोन ग्रोथ, रिप्रोडक्शन और इम्यून सिस्टम को मज़बूत बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है| यह बैक्टीरिया और जर्म्स से लड़ने की ताक़त देता है और साथ ही हेल्दी व़िज़न, स्किन, बोन्स और बॉडी टिश्यूज़ को मेंटेन रखता है|

कब और किस तरह ले

  • विटामिन ए कभी भी सुबह-सुबह खाली पेट न लें|
  • इससे आपको अपच या हार्टबर्न की समस्या हो सकती है|
  • यह फैट सोल्यूबल विटामिन है, इसलिए इसे हमेशा फैटवाले खाने के साथ लें|
  • इसे दूध, दही, लिवर, ऑलिव ऑयल, साल्मन फिश, एवोकैडो आदि के साथ ले सकते हैं|
  • विटामिन ए को एब्ज़ॉर्ब करने के लिए अपने डायट में पर्याप्त ज़िंक शामिल करें|
  • इसके लिए आप काजू, बादाम, चिकन, काबुली चना, किडनी बीन्स आदि लें|
  • वेट लॉस के लिए अगर कोई सप्लीमेंट ले रहे हैं, तो अवॉइड करें, वरना लो फैट के कारण विटामिन ए का पूरा फ़ायदा नहीं मिलेगा|

विटामिन ई
ग्लोइंग स्किन और शाइनी हेयर के लिए विटामिन ई बेहद ज़रूरी है| यह एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर है| साथ ही फ्री रैडिकल्स से हमारी सुरक्षा भी करता है|

कब और कैसे लें

  • विटामिन ए की तरह इसे भी खाने के साथ लें|
  • आप चाहें, तो लंच या डिनर के साथ इसे ले सकते हैं| इसे खाली पेट कभी न लें|

Share this story