AsianGames2018 तीरंदाजी में भारत को मिला Silver Medal

AsianGames2018 तीरंदाजी में भारत को मिला Silver Medal

भारतीय टीम को 228 के मुकाबले 231 से हार झेलनी पड़ी

डेस्क- AsianGames2018 डोनेशिया की राजधानी जकार्ता में खेले जा रहे 10वें दिन तीरंदाजी कंपाउंड आर्चरी की वीमंस टीम के फाइनल में भारतीय टीम को सिल्वर मेडल मिला। खिताबी मुकाबले में दक्षिण कोरिया के हाथों भारतीय टीम को 228 के मुकाबले 231 से हार झेलनी पड़ी।

इंडोनेशिया के जकार्ता और पालेमबंग में चल रहे AsianGames2018 में अब तक भारत का सफर अच्छा रहा है। कुल 41 पदकों के साथ भारत पदक तालिका में 9वें स्थान पर है। इस दौरान भारत के खाते में 8 गोल्ड, 13 सिल्वर और 20 ब्रॉन्ज मेडल आए हैं। आइए अब देखते हैं मंगलवार को खेलों के दसवें दिन भारत कैसा प्रदर्शन कर रहा है |

AsianGames2018 नीरज चोपड़ा ने जेवलिन थ्रो भारत को दिलाया पहला Gold Medal

भारत के 20 वर्षीय स्टार जेवलिन थ्रो एथलीट नीरज चोपड़ा ने AsianGames2018 में भारत को इस स्पर्धा का पहला गोल्ड मेडल दिला दिया है। उन्होंने ऐतिहासिक प्रदर्शन के साथ अपना पुराना रिकॉर्ड तोड़कर इस सफलता को हासिल किया है। इस भारतीय एथलीट ने अपने देश को इस AsianGames संस्करण का आठवां गोल्ड मेडल दिलाया है।

Share this story