AsianGames2018 800 मीटर दौड़ में मंजीत सिंह ने जीता Gold Medal

AsianGames2018 800 मीटर दौड़ में मंजीत सिंह ने जीता Gold Medal

पुरुषों की 800 मीटर दौड़ में कमाल का प्रदर्शन करते हुए देश को स्वर्ण और रजत पदक दिला

डेस्क-AsianGames2018 डोनेशिया की राजधानी जकार्ता में खेले जा रहे भारत के मंजीत सिंह और जिनसन जॉनसन ने AsianGames2018 की एथलेटिक्स प्रतियोगिता की पुरुषों की 800 मीटर दौड़ में कमाल का प्रदर्शन करते हुए देश को स्वर्ण और रजत पदक दिला दिए जबकि 100 मीटर की रजत विजेता दुती चंद ने 200 मीटर फाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया लेकिन 400 मीटर की रजत विजेता हिमा दास फाल्स स्टार्ट के कारण अयोग्य घोषित की गईं।

मंजीत ने आखिरी 25 मीटर में गजब का फर्राटा लगाया और चार एथलीटों को पीछे छोड़ते हुए स्वर्ण पदक जीत लिया। जॉनसन ने भी अंतिम मीटर में तेजी दिखाई और फोटो फिनिश में रजत पदक ले उड़े।

ऑस्ट्रेलिया खिलाडिय़ों पर लगे मैच फिनिसिंग के आरोपों से मिली क्लीन चिट

  • 28 वर्षीय मंजीत का यह पहला एशियाई खेल स्वर्ण पदक है।
  • केरल के जॉनसन ने भी अपना पहला एशियाई खेल पदक हासिल किया।
  • जॉनसन इस साल राष्ट्रमंडल खेलों में पांचवें स्थान पर रहे थे।
  • हरियाणा के मंजीत ने एक मिनट 46.15 सेकेंड का समय लिया |
  • जबकि जॉनसन ने एक मिनट 46.35 सेकेंड का समय लिया।
  • बहरीन के अबुबकार अब्दल्ला एक मिनट 46.38 सेकेंड का समय लेकर तीसरे स्थान पर रहे।

पुरुषों के 800 मीटर फाइनल में रजत पदक जीतने के लिए जिन्सन जॉनसन को बधाई। उनकी सफलता उल्लेखनीय और प्रेरणादायक है।

भारतीय एथलीटों को सर्वश्रेष्ठ में। AsianGames2018 में पुरुषों के 800 मीटर के फाइनल में स्वर्ण और रजत पदक के लिए मनजीत सिंह और जिन्सन जॉनसन पर गर्व है। अद्भुत प्रदर्शन।

    

Share this story