Samsung ने किया नया smartphone लॉन्च, कीमत 6,190 रुपये

Samsung ने किया नया smartphone लॉन्च, कीमत 6,190 रुपये

Galaxy J2 Core सैमसंग का पहला एंड्रॉयड गो हैंडसेट है|

डेस्क-Samsung Galaxy J2 Core को इंडिया में लॉन्च कर दिया गया है| इसकी घोषणा पिछले सप्ताह की गई थी| Galaxy J2 Core सैमसंग का पहला एंड्रॉयड गो हैंडसेट है|

यह एंड्रॉयड 8.1 ओरियो (गो एडिशन) पर चलता है| इसे सस्ते हैंडसेट्स के खासतौर पर तैयार किया गया है| इस smartphone की इंटरनल मेमोरी 8GB की है, जिसे कार्ड की मदद से बढ़ाया जा सकता है|

Galaxy J2 Core स्मार्टफोन की कीमत भारत में 6,190 रुपये रखी गई है जोकि एंड्रॉयड गो हैंडसेट्स जैसे Micromax Bharat Go और Lava Z61 की तुलना में अधिक है|

ग्राहकों को ये smartphone गोल्ड, ब्लू और ब्लैक कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा और इच्छूक ग्राहक भारत में इसे आज से ही प्रमुख रिटेल स्टोर्स और सैमसंग ईशॉप से खरीद सकते हैं|

Indian Railway देगा अब बड़ी facilities

जाने Samsung Galaxy J2 Core कौन से नए फीचर्स है शामिल

  • डुअल-सिम (नैनो) सपोर्ट वाला ये स्मार्टफोन एंड्रॉयड 8.1 ओरियो (गो एडिशन) पर चलता है|
  • इसमें कई प्रीलोडेड फीचर्स मौजूद हैं, जिसमें ऑप्टिमाइज्ड डेटा कंट्रोल और अल्ट्रा डेटा सेविंग शामिल हैं|
  • इस स्मार्टफोन में 5-इंच qHD (540x960 पिक्सल) TFT डिस्प्ले दिया गया है|
  • इसमें 1GB रैम के साथ क्वॉड-कोर Exynos 7570 प्रोसेसर मौजूद है|

जाने कैसा है फोटोग्राफी सेक्शन

  • फोटोग्राफी के सेक्शन की बात करें तो इस स्मार्टफोन के रियर में f/2.2 अपर्चर और LED फ्लैश के साथ 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है|
  • वहीं इसके फ्रंट में 5-मेगापिक्सल का सेल्फी के लिए शामिल है|
  • साथ ही इसमें सेल्फी को बेहतर बनाने के लिए के एक सेल्फी मोड भी दिया गया है|

Air pollution से कैसे करे अपना बचाव जाने

Samsung Galaxy J2 Core की मेमोरी

  • इस स्मार्टफोन की इंटरनल मेमोरी 8GB की है, जिसे कार्ड की मदद से बढ़ाया जा सकता है|
  • कनेक्टिविटी के लिहाज से इस हैंडसेट में 4G VoLTE, Wi-Fi 802.11 b/g/n, ब्लूटूथ v4.2, GPS/ A-GPS, माइक्रो-USB और एक 3.5mm हेडफोन
  • जैक का सपोर्ट दिया गया है|
  • इस स्मार्टफोन की बैटरी 2,600mAh की है| इसका वजन 154 ग्राम है|

Share this story