AsianGames2018 टेबल टेनिस में अचंत शरत कमल और मनिका बत्रा ने विश्व की नंबर 3 कोरियाई जोड़ी को 3-2 से हराया

AsianGames2018 टेबल टेनिस में अचंत शरत कमल और मनिका बत्रा ने विश्व की नंबर 3 कोरियाई जोड़ी को 3-2 से हराया

डेस्क-AsianGames2018 डोनेशिया की राजधानी जकार्ता में खेले जा रहे 11वे दिन भारत ने टेबल टेनिस में अचंत शरत कमल और मनिका बत्रा ने विश्व नंबर 3 कोरियाई जोड़ी ली सबग्सू जीन जीही को 3-2 से हराया दिया है | अभी तक AsianGames में अब तक भारत का सफर अच्छा रहा है। कुल 49 पदकों के साथ भारत पदक तालिका में 9वें स्थान पर है। इस दौरान भारत के खाते में 9 गोल्ड, 18 सिल्वर और 22 ब्रॉन्ज मेडल आए हैं। मंगलवार को खेलों के दसवें दिन भारत कैसा प्रदर्शन कर रहा है |

PM मोदी ने कहा कि मैं उन सभी को सलाम करता हूं जिन्होंने विभिन्न खेल आयोजनों में भारत का प्रतिनिधित्व किया है। उनके कड़ी मेहनत और संकल्प से कई मील का पत्थर हुआ है।

वही भारत के मंजीत सिंह और जिनसन जॉनसन ने AsianGames2018 की एथलेटिक्स प्रतियोगिता की पुरुषों की 800 मीटर दौड़ में कमाल का प्रदर्शन करते हुए देश को स्वर्ण और रजत पदक दिला दिए जबकि 100 मीटर की रजत विजेता दुती चंद ने 200 मीटर फाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया लेकिन 400 मीटर की रजत विजेता हिमा दास फाल्स स्टार्ट के कारण अयोग्य घोषित की गईं।


मंजीत ने आखिरी 25 मीटर में गजब का फर्राटा लगाया और चार एथलीटों को पीछे छोड़ते हुए स्वर्ण पदक जीत लिया। जॉनसन ने भी अंतिम मीटर में तेजी दिखाई और फोटो फिनिश में रजत पदक ले उड़े।

28 वर्षीय मंजीत का यह पहला एशियाई खेल स्वर्ण पदक है।

केरल के जॉनसन ने भी अपना पहला एशियाई खेल पदक हासिल किया।

जॉनसन इस साल राष्ट्रमंडल खेलों में पांचवें स्थान पर रहे थे।

हरियाणा के मंजीत ने एक मिनट 46.15 सेकेंड का समय लिया |

जबकि जॉनसन ने एक मिनट 46.35 सेकेंड का समय लिया।

बहरीन के अबुबकार अब्दल्ला एक मिनट 46.38 सेकेंड का समय लेकर तीसरे स्थान पर रहे।

Share this story