केरल के मदद के लिए बढ़े हाथ

केरल के मदद के लिए बढ़े हाथ
  • केरल बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए बढ़े हाथ
  • भारतीय किसान यूनियन की पहल
  • भिजवाया कई क्विंटल अनाज और कपड़े

बाराबंकी- केरल में बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए पूरे देश से तमाम लोगों ने हाथ बढ़ाए हैं। मंगलवार को भारतीय किसान यूनियन ने भी बाढ़ की विभीषिका से जूझ रहे लोगों के दर्द पर कुछ मरहम लगाया और जिलाधिकारी कार्यालय पर सैंकड़ों क्विंटल अनाज और कपड़े पहुंचाए।

भारतीय किसान यूनियन जिलाधिकारी के द्वारा ये मदद केरल के लोगों तक पहुंचा रहे हैं।

इस मौके भारतीय किसान यूनियन।के प्रांतीय महासचिव मुकेश सिंह ने कहा कि केरल में बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए समाज के सभी लोगों को आगे आना चाहिए। उन्होंने कहा कि बाढ़ पीड़ितों की मदद करना सराहनीय कार्य है। मुकेश सिंह के मुताबिक केरल में बाढ़ पीड़ितों ले लिए यूनियन के सभी लोग अपने-अपने गांव से अनाज लेकर आए हैं। पहली लॉट में उनका लक्ष्य करीब ढाई सौ क्विंटल अनाज और कपड़े बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए केरल पहुंचाना हैं। इसके बाद आगे भी भारतीय किसान यूनियन ऐसी कोशिश जारी रखेगी। मुकेश सिंह ने कहा कि देश और प्रदेश के नेताओं को जाति और मजहब की राजनीति छोड़कर ऐसे कामों में अपना हाथ बंटाना चाहिए, जिससे किसी की जिंदगी बचाई जा सके।



Share this story