AsianGames2018 ट्रिपल जंप में भारतीय खिलाड़ी अरपिंदर सिंह ने Gold Medal जीता

AsianGames2018 ट्रिपल जंप में भारतीय खिलाड़ी अरपिंदर सिंह ने Gold Medal जीता

पहले पहल वह 100 मीटर रेस में हिस्सा लेते थे

डेस्क-AsianGames2018 डोनेशिया की राजधानी जकार्ता में खेले जा रहे वही मैंस ट्रिपल जंप की प्रतिस्पर्धा में भारतीय खिलाड़ी अरपिंदर सिंह ने गोल्ड मैडल जीत लिया है। अरपिंदर ने 16.77 मीटर का सर्वश्रेष्ठ जंप लगाकर गोल्ड अपने नाम किया। वहीं, इसी इवैंट में भारत के राकेश बाबू भी हिस्सा ले रहे थे। लेकिन वह महज 16.40 मीटर जंप लगाकर छठे स्थान पर रहे। अरपिंदर ने इस साल राष्ट्रमंडल खेलों में चौथा स्थान हासिल किया था जबकि चार साल पहले इंचियोन AsianGames में उन्हें पांचवां स्थान मिला था। अरपिंदर ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए तीसरे प्रयास में 16.77 मीटर की छलांग लगाई जो स्वर्णिम छलांग साबित हुयी। अरपिंदर का दूसरा प्रयास 16.58 मीटर और चौथा प्रयास 16.08 मीटर रहा। उनके तीन प्रयास फाउल रहे।

वह आठ साल की उम्र से sports की ओर मुड़ गए थे। पहले पहल वह 100 मीटर रेस में हिस्सा लेते थे। लेकिन उनके कोच ने उन्हें ट्रिपल जंप में हिस्सा लेने की सलाह दी। मैंने छह महीने इसकी प्रैक्टिस की। तब लगा कि मैं सचमुच इसमें अपना बेहतरीन प्रदर्शन कर सकता है। शुरुआत में मुझे बहुत दिक्कतें आई थीं। लेकिन धीरे-धीरे सब ठीक हो गया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिम्सटेक शिखर सम्मेलन के लिए काठमांडू पहुंचे नेपाल के रक्षा मंत्री ने स्वागत किया

INDvsENG टीम इंडिया चौथे टेस्ट मैच आज जीत के इरादे से उतरेगी मैंदान पर

1958 मोहिंदर सिंह (गोल्ड)
1966 लाभ सिंह (ब्रॉन्ज)
1970 मोहिंदर सिंह गिल (गोल्ड), लाभ सिंह (सिल्वर)
1974 मोहिंदर सिंह गिल (सिल्वर)
1982 एस. बालासुब्रमण्यम (ब्रॉन्ज)
2018 अरपिंदर सिंह (गोल्ड)

Share this story