AsianGames2018 भारतीय महिला हॉकी टीम ने चीन को 1-0 को हराकर 20 साल बाद फाइनल पंहुचा

AsianGames2018 भारतीय महिला हॉकी टीम ने चीन को 1-0 को हराकर 20 साल बाद फाइनल पंहुचा

20 साल के लंबे अंतराल के बाद AsianGames2018 के फाइनल में प्रवेश कर लिया

डेस्क-AsianGames2018 डोनेशिया की राजधानी जकार्ता में खेले जा रहे 12वे दिन भारतीय महिला हॉकी टीम ने सेमीफाइनल में बुधवार को चीन को 1-0 से पराजित कर 20 साल के लंबे अंतराल के बाद AsianGames2018 के फाइनल में प्रवेश कर लिया। भारतीय टीम के लिए मैच का एकमात्र महत्वपूर्ण गोल गुरजीत कौर ने 52वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर पर किया।

  • भारतीय टीम अब 20 साल के अंतराल के बाद स्वर्ण पदक जीतने और 2020 के टोक्यो ओलंपिक का टिकट हासिल करने से एक कदम दूर रह गई है।
  • भारत ने आखिरी बार 1982 के नई दिल्ली एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीता था।

चीन को हराने के बाद अब भारत का गोल्ड कब्जा कब्जाने के लिए शुक्रवार को जापान से सामना होगा। जापान अन्य सेमीफाइनल में गत चैंपियन कोरिया को 2-0 से पराजित कर चुका है। चीन ने पिछले एशियाई खेलों में रजत और भारत ने कांस्य पदक जीता था। भारत ने आखिरी बार एशियाई खेलों का फाइनल 1998 के बैंकॉक खेलों में खेला था तब भारतीय टीम कोरिया से पराजित हुई थी। इस हार के साथ तीन बार की पूर्व चैंपियन चीन का लगातार दूसरी बार फाइनल में पहुंचने का सपना टूट गया।

AsianGames2018 ट्रिपल जंप में भारतीय खिलाड़ी अरपिंदर सिंह ने Gold Medal जीता

INDvsENG टीम इंडिया चौथे टेस्ट मैच आज जीत के इरादे से उतरेगी मैंदान पर

  • सेमीफाइनल काफी संघर्षपूर्ण रहा और पहले तीन क्वार्टर में कोई भी टीम गोल नहीं कर पायी।
  • भारत ने चौथे क्वार्टर के 52वें मिनट में इस गतिरोध को तोड़ा मैच विजयी साबित हुआ।
  • भारत को इस मिनट में लगातार तीन पेनल्टी कॉर्नर हासिल हुए।
  • पांचवां और छठा पेनल्टी कॉर्नर बेकार गया लेकिन सातवें पेनल्टी कॉर्नर पर गुरजीत ने जो शॉट लिया वह गोल के ऊपरी हिस्से में समा गया।
  • भारत का गोल होते ही चीनी खिलाड़ियों ने विरोध दर्ज कराते हुए रेफरल मांग लिया लेकिन टीवी अंपायर ने रिप्ले देखने के बाद गोल को बरकरार रखा।
  • भारत ने शेष आठ मिनट में अपनी बढ़त को कायम रखते हुए फाइनल में जगह बना ली।
  • आखिरी सीटी बजते ही भारतीय खिलाड़ी खुशी से उछल पड़ीं।

Share this story