Guru Randhawa बने Youtube पर सबसे ज्यादा व्यूज वाले भारतीय Singer

Guru Randhawa बने Youtube पर सबसे ज्यादा व्यूज वाले भारतीय Singer

Guru Randhawa ने एक बयान जारी कर प्रशंसकों का आभार जताया है|

डेस्क-Guru Randhawa एक के बाद एक सुपरहिट गाने देकर दर्शकों के फेवरेट बने| 'सुइट सुइट', 'हाई रेटेड गबरू', 'लाहौर' और 'बन जा तू मेरी रानी' जैसे गानों के लिए गुरु रंधावा फेमस हैं|

Guru को Youtube के सभी ऑफिशियल चैनलों पर तीन करोड़ से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं और इसके साथ ही वे यूट्यूब पर सबसे अधिक व्यूज पाने वाले भारतीय सिंगर बन गए हैं|

पॉपुलैरिटी के मामले में गुरु रंधावा ने बादशाह (Badshah), यो यो हनी सिंह (Yo Yo Honey Singh), मीका सिंह (Mika Singh) जैसे पॉपुलर गायकों को पीछे छोड़ दिया है|

Hair loss को न ले हल्के में, हो सकती है बड़ी प्रॉब्लम

जाने क्या कहा Guru ने

Guru Randhawa ने एक बयान जारी कर प्रशंसकों का आभार जताया है| गुरु ने एक बयान में कहा, "मैं सभी लोगों को उनके प्यार और समर्थन के लिए आभार व्यक्त करता हूं| मुझे लगता है कि भारतीय इतिहास में पहली बार किसी गायक ने तीन करोड़ व्यूज का आंकड़ा पार किया है| मैं बहुत सम्मानित और विश्व भर में मेरे म्यूजिक को सपोर्ट करने वाले यूजर्स का आभार महसूस कर रहा हूं|"

साल 2013 में की थी करियर की शुरुआत

  • 26 वर्षीय गुरु रंधावा ने अपने करियर की शुरुआत साल 2013 में की थी|
  • 2017 में फिल्म 'हिंदी मीडियम' के गाने 'सुइट सुइट' के हिट होने के बाद, गुरु बॉलीवुड के पसंदीदा सिंगर बने|
  • गुरु की सफलता में 'टी-सीरीज' के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक भूषण कुमार ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है|
  • 'इंडिपेंडेंट म्यूजिक' का चलन दोबारा से टी-सीरीज ने ही शुरू किया है|

इंस्टाग्राम पर भी 50 लाख फॉलोवर

Artificial eye से देख सकेगे अब दृष्टिहीन मरीज 3D प्रिंट तैयार

  • उन्होंने सबसे पहले गुरु को 2015 में 'पटोला' गीत के लिए अनुबंधित किया था|
  • गुरु के साथ अपनी जोड़ी पर भूषण कुमार ने कहा, "यह गर्व की बात है कि आपकी कंपनी की एक प्रतिभा ऐसी ऊंचाइयों पर पहुंचती है| गुरु की सफलता से 'इंडिपेंडेंट म्यूजिक' और नई प्रतिभाओं का सहयोग करने में मेरा विश्वास फिर से जाग गया है|"
  • Guru सोशल मीडिया पर भी पॉपुपर हैं|
  • उनके इंस्टाग्राम पर भी 50 लाख फॉलोवर हैं|

Share this story