INDvsENG चेतेश्वर पुजारा शतक के बदौलत टीम इंडिया ने पहली पारी में बनाये 273 रन

246 रनों के जवाब में भारतीय टीम ने 273 रन बनाकर आॅल आउट हो गई
डेस्क-INDvsENG इंडिया और इंग्लैंड के बीच चौथा टेस्ट मैच जंहा दूसरा दिन खत्म होने के बाद 246 रनों के जवाब में भारतीय टीम ने 273 रन बनाकर आॅल आउट हो गई है। इस तरह टीम इंडिया के पास 27 रनों की मामूली लीड हो गई है। भारतीय पारी सिमटने के बाद इंग्लैंड को खेलने के लिए चार ओवर मिले जिसमें इंग्लैंड ने बिना कोई विकेट खोए छह रन बना लिए हैं और वह भारतीय बढ़त से 21 रन पीछे है।
ND 273
ENG 246, 6/0 (4.0 Ovs)
CRR: 1.5
एलेस्टेयर कुक दो और कीटन जेनिंग्स चार रन बनाकर क्रीज पर हैं। भारतीय पारी का मुख्य आकर्षण चेतेश्वर पुजारा का शतक रहा। उन्होंने 132 रन बनाए और अंत तक आउट नहीं हुए। इससे पहले भारत ने पहले दिन के अपने स्कोर 19/0 से आगे खेलते हुए धीमी शुरुआत की थी।
INDvsENG इंडिया का 33 रनों पर पहला विकेट गिरा
Asia Cup में विराट कोहली को मिल सकता है आराम तो ये खिलाडी करेगा कप्तानी
- सलामी बल्लेबाज लोकेश राहुल और शिखर धवन ने पहले विकेट के लिए 37 रन जोड़े।
- राहुल (19) एक बार फिर से ब्रॉड की गेंद पर पगबाधा हुए। इसके फौरन बाद शिखर धवन (23) भी ब्रॉड का शिकार बन गए।
- इसके बाद चेतेश्वर पुजारा और विराट कोहली ने मोर्चा संभालते हुए 92 रनों की साझेदारी की।
- कोहली ने 71 गेंदों में छह चौकों की मदद से 46 रन बनाए।
नॉटिंघम टेस्ट में शानदार पारी खेलने वाले अजिंक्य रहाणे चौथे टेस्ट में कमाल नहीं कर पाए। वह 11 के स्कोर पर स्टोक्स की गेंद पर पगबाधा आऊट हुए। इसके बाद अपने डैब्यू गेंद की दूसरी ही गेंद पर छक्का मारकर मशहूर हुए रिषभ पंत की विकेट गिरी। पंत ने कुल 29 गेंदें खेलीं लेकिन वह अपना खाता भी नहीं खोल पाए।
पिछली स्लाइड अगली स्लाइड