मंदिर के पुजारी की धारदार हथियार से हत्या

मंदिर के पुजारी की धारदार हथियार से हत्या
  • वारदात की गुत्थी में उलझी पुलिस,
  • गांव में फैली सनसनी


बाराबंकी जिले में आज एक पुजारी की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। हालांकि अभी तक पुजारी की हत्या की वजहों का पता नहीं लग सका है। एसपी की अगुवाई में पहुंची पुलिस टीम पूरे मामले की तफ्तीश में जुट गई है।

- मामला रामनगर थाना क्षेत्र के थालकला गांव का है। जहां गांव से लगभग एक किलोमीटर दूर बने देवस्थान पर रह रहे पूजरी की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। जानकारी के मुताबिक मृतक पुजारी का नाम ठाकुर शमशेर सिंह था और वह लगभग 6 साल पहले गोंडा जिले के करनैलगंज से गांव के बाहर बने देवस्थान पर आया था। पुजारी ने अपनी संपत्ति अपने भतीजे को वसीयत कर दी थी।

पुजारी के साथ यहां उसका चचेरा भाई राम सिंह भी राहत था। गांव के लोगों ने बताया कि कुछ दिनों पहले पुजारी का अपने चचेरे भाई राम सिंह से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। जिसके बाद पुजारी कुछ दिनों के लिए देवस्थान छोड़कर कहीं चला गया था। गांव वालों के मुताबिक राम सिंह अपनी बीवी के मर्डर केस में जेल भी जा चुका है।

वहीं वारदात की गुत्थी में उलझी पुलिस के मुताबिक फिलहाल इस हत्या के पीछे की वजहों का सही पता नहीं चल पाया है। जबकि मृतक पुजारी के घर वालों ने इस हत्या के पीछे किसी से रंजिश की आशंका जताई है।


वीी वहीं इस मामले पर बाराबंकी के पुलिस अधीक्षक वी.पी. श्रीवास्तव ने बताया कि रामनगर थाना क्षेत्र के थालकला गांव में एक पुजारी की धारदार हथियार से हत्या का मामला सामने आया है। सूचना के बाद मैंने वारदात स्थल का मुआयना किया था। वहां पहुंचने पर जानकारी मिली की मृतक पुजारी का नाम ठाकुर शमशेर सिंह था और वह लगभग 6 साल पहले गोंडा जिले के करनैलगंज से गांव के बाहर बने देवस्थान पर आया था। पुजारी ने अपनी संपत्ति अपने भतीजे को वसीयत कर दी थी। मृतक पुजारी ले घर वालों को जानकारी दे दी गई है। एसपी ने बताया कि वारदात के खुलासे के लिए मैंने थाना रामनगर, मसौली सर्विलांस टीम के साथ पुलिस की चार टीमें लगाई हैं। जल्द ही इस पूरे मामले का खुलासा करके आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Share this story