दिल्ली में मजदूर और किसानो ने अपने अन्य मांगों को लेकर कर रहे है विरोध प्रदर्शन

दिल्ली में मजदूर और किसानो ने अपने अन्य मांगों को लेकर कर रहे है विरोध प्रदर्शन

ठेका कर्मियों को उसी स्थान पर पक्का किया जाए

दिल्ली- मजदूर और किसान संघ के तहत विरोधियों में दिल्ली के रामलीला मैदान से लेकर संसद की ओर तक मौर्चा निकला है वे किसानों के लिए अन्य मांगों के बीच ऋण छूट मांग रहे हैं। इस प्रदर्शन में लेफ्ट के किसान संगठन के अलावा किसान सभा और खेत मजदूर यूनियन से जुड़े लोग शामिल हैं. इस रैली में किसानों के साथ-साथ मजदूर भी शामिल हुए हैं |

इस विरोध प्रदर्शन के जरिए सरकार से मजदूरों को 18 हजार न्यूनतम वेतन देने की मांग की गई है. इसके अलावा किसानों का कर्ज माफ करने, फसल की लागत खर्च का डेढ़ गुना दाम देने जैसे मांग की गई है. किसानों और मजदूरों की ये रैली रामलीला मैदान से शुरू होते हुए संसद मार्ग तक जाएगी, जहां पर संसद घेराव की योजना है |

Video अभिनेत्री राखी संवात ने भोजपुरी स्टार पवन सिंह के साथ किया Item Song

Happy Teachers Day : राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने शिक्षक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी

ये है मजदूर और किसान की मांगे

  1. ठेका कर्मियों को उसी स्थान पर पक्का किया जाए |
  2. रोजगार के अवसर बढ़ाए जाएं |
  3. किसानों को फसल की लागत से 50 प्रतिशत अधिक दाम मिलें |
  4. भूमि सुधार कर सभी भूमिहीन को जमीनें मिले. सभी के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य, मकान व समाजिक सुरक्षा मिले |
  5. श्रम कानूनों में मजदूर विरोधी फेर बदल करना बंद करने की मांग की है |
  6. पेट्रोज, डीजल व रसोई गैस की कीमतें कम करने की भी मांग की गई |
  7. जबरन भूमि अधिग्रहण पर लगाम लगाने की मांग |
  8. घरेलू कामगारों की समाजिक सुरक्षा के लिए कानून बने |
  9. रिक्शा, टेम्पू चालकों व असंगठित क्षेत्र रेहड़ी-पटरी, फुटपाथ की सभी दुकानों को उजाड़ना व उत्पीड़न बंद हो |
  10. असंगठित क्षेत्र का सर्वे कर लाइसेंस व सामाजिक सुरक्षा देने की मांग |
  11. झुग्गी, मजदूर बस्तियों और गांवों में बिजली, पानी, गंदे पानी की निकासी, सड़क, सीवर आदि सभी नागरिक सुविधाएं देने जैसी मांगे |

Share this story