लंबे समय तक बैठकर work करने वाले हो जाये सावधान

लंबे समय तक बैठकर work करने वाले हो जाये सावधान

एक ही जगह पर ज्यादा समय तक बैठे रहना दिल के लिए खतरनाक है|

डेस्क-अगर आप लंबे समय तक बैठकर work करते रहते हैं, कोई ब्रेक नहीं लेते तो इससे आपको हेल्थ संबंधी बहुत सी प्रोब्लेम्स हो सकती हैं|

लंबे समय तक बैठकर काम करने और कई गंभीर बीमारियों के खतरे की आशंका के बीच सीधा संबंध है| कुछ लोगों का यह दावा रहता है कि वे लंबे समय तक बैठ कर काम करने के बाद कसरत करके इस नुकसान की भरपाई कर लेते हैं लेकिन किसी भी कसरत से लंबे समय तक बैठे रहने से होने वाले नुकसान को कम नही किया जा सकता है|

लगातार लंबे समय तक बैठने से हेल्थ को भारी नुकसान, हो सकती है जानलेवा

  • एक ही जगह पर ज्यादा समय तक बैठे रहना दिल के लिए खतरनाक है|
  • विश्व में होने वाली कुल मौतों में से 4 प्रतिशत लोगों की मौत सिर्फ इसलिए हुई क्योंकि वह एक दिन में 3 से 4 घंटे तक बैठे रहते हैं|
  • लगातार बैठे रहना, आराम करना या जागते हुए भी लेटे रहना या पढ़ते हुए, टीवी देखने या कंप्यूटर पर लंबे समय तक काम करना या लेटे हुए उन पर काम करना आदि भी जोखिम पैदा कर सकता है|
  • ये हेल्थ के लिए काफी नुकसानदेह है, जोकि जानलेवा बन रहा है|
  • काम की वजह से यदि आप कुर्सी पर 3 घंटे से लगातार बैठे हैं तो जान लें यह सेहत के लिए खतरनाक हो सकता है|

Vitamin-E से कैसे पाये गोरा रंग आइये जानते है

दुनिया में 54 देशों में हाल में हुए अध्ययन के आधार पर पाया गया कि दुनिया में 3.8 प्रतिशत लोगों की मौत का कारण 3 घंटे या उससे ज्यादा देर तक कुर्सी पर लगातार बैठे रहना है| यानी केवल इस आदत से हर साल 4.33 लाख लोगों की मौत हो रही है| इस अध्ययन में चेयर इफेक्ट को लेकर 2002 से 2011 के बीच के आंकड़े देखे गए|


अपनी व्यवहारिक आदतों में बदलाव

  • इस अध्ययन के प्रमुख लेखक लियोनार्डो रेज़ेन्डे कहते हैं कि समय से पूर्व बीमारियों की वजह से होने वाली मौतों को रोकने के लिए व्यक्ति को अपनी व्यवहारिक आदतों में बदलाव करना चाहिए|
  • 60 फीसदी लोग 3 घंटे से ज्यादा समय तक अपनी जगह पर बैठे रहते हैं|
  • युवा हर दिन करीब 4.7 घंटे लगातार कुर्सी पर बैठ रहे हैं|
  • उन्होंने अपने अध्ययन में इस बात पर भी जोर दिया कि अपने बैठने के घंटों को कम करके लाइफ एक्सपेंटेंसी में सालाना 0.20 फीसदी का इजाफा किया जा सकता है|

Bathroom में यूज़ करते है Phone तो हो सकती हैं ये problems

यहाँ हुई सबसे मौतें

  • ज्यादालगातार बैठे रहने की वजह से सबसे ज्यादा मौतें यूरोपीय देशों, मध्यपूर्वी देशों, अमेरिका और दक्षिण एशियाई देशों में हुई|
  • इसमें सबसे ज्यादा 11.6 फीसदी लेबनान, 7.6 फीसदी नीदरलैंड और 6.9 फीसदी डेनमार्क में हुईं|
  • अगर हम अपने लगातार बैठने के समय में 2 घंटों की कमी कर लें तो इसकी वजह से होने वाली मौत के खतरे को तीन गुना तक कम कर सकते हैं|
  • यह खतरा 2.3 फीसदी तक कम हो जाएगा |
  • लगातार बैठने से होनी वाली मौतें सबसे ज्यादा लेबनान में हुईं |
  • यहां यह आंकड़ा 11.6 फीसदी पाया गया |
  • नीदरलैंड 7.6फीसदी, डेनमार्क 6.9 फीसदी है|

Share this story