Alia-Ranbir का खोला राज पापा ऋषि कपूर ने
Rishi Kapoor ने साफ कर दिया है कि Ranbir Kapoor को Alia Bhatt बहुत पसंद हैं|
डेस्क-ऋषि कपूर ने कहा, 'यह Ranbir की जिंदगी है| वह किससे शादी करना चाहता है यह पूरी तरह उसका नजरिया है|'Ranbir Kapoor के पापा ऋषि कपूर हमेशा सीधी बात करने में विश्वास रखते हैं |
Ranbir Kapoor और Alia Bhatt के बीच की नजदीकियां जब से सुर्खियों में आई हैं, इस जोड़ी के फैंस इन्हें लेकर काफी एक्साइटेड हैं | लेकिन न तो आलिया और न ही रणबीर कपूर ने कभी अपने इस रिश्ते पर कोई साफगोई दिखाई है|
Ranbir Kapoor के पापा ऋषि कपूर हमेशा सीधी बात करने में विश्वास रखते हैं और जिस रिश्ते पर आलिया-रणबीर चुप्पी साधे बैठे हैं, उसपर अब ऋषि कपूर ने अपनी बात रख दी है| ऋषि कपूर ने साफ कर दिया है कि रणबीर कपूर को आलिया भट्ट बहुत पसंद हैं| सिर्फ रणबीर ही नहीं, बल्कि उन्हें और उनकी पत्नी नीतू कपूर को भी आलिया बहुत पसंद हैं|
Jio Users के लिए Prize जीतने का खास मौका
एक इंटरव्यू में ऋषि कपूर ने कहा, 'यह रणबीर की जिंदगी है| वह किससे शादी करना चाहता है यह पूरी तरह उसका नजरिया है|' उन्होंने आगे कहा, 'नीतू को वह (आलिया) पसंद है, मुझे पसंद है, रणबीर को पसंद है. समझ गए आप? मैं अपना नजरिया रणबीर पर थोपना नहीं चाहता| आखिरकार मैंने, मेरे अंकल शम्मी जी (शम्मी कपूर) और शशि जी (शशि कपूर) ने अपने जीवन साथी खुद चुने हैं| रणबीर भी अपना जीवनसाथी खुद चुनेगा|'
मंगलवार को ऋषि कपूर का जन्मदिन था और उन्होंने अपने परिवार के साथ इस दिन का जश्न मनाया| मंगलवार को वह 66 साल के हो गए| अपने पहले एक इंटरव्यू में भी ऋषि कपूर की जमकर तारीफ कर चुके हैं|
उन्होंने आलिया की तारीफ करते हुए कहा था कि वह आलिया को 'हाइवे' और 'राजी' जैसी फिल्मों की चॉइस को काफी पसंद करते हैं| हालांकि ऋषि कपूर अपने बेटे रणबीर की जल्द से जल्द शादी होने की इच्छा भी जता चुके हैं|
Face से अनचाहे बाल हटाने के लिए अपनाये ये टिप्स
एक पुराने इंटरव्यू में ऋषि कपूर ने कहा था, 'मैं अब चाहता हूं कि रणबीर शादी कर ले| मैंने 27 साल की उम्र में शादी कर ली थी| रणबीर 35 का हो गया है| वह जिससे चाहे शादी कर सकता है, मुझे उससे कोई तकलीफ नहीं है| बस मैं यही चाहता हूं कि मैं जाने से पहले अपने पोते-पोतियों के साथ खेल सकूं|
अयान मुखर्जी की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र'
- Ranbir Kapoor और Alia Bhatt इन दिनों निर्देशक अयान मुखर्जी की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में साथ काम कर रहे हैं|
- इस फिल्म की शूटिंग बुल्गेरिया में हो रही है|
- इस शूटिंग के दौरान भी इस जोड़ी की कई फोटो साथ में नजर आई हैं|
- इस फिल्म में अमिताभ बच्चन भी अहम किरदार में नजर आएंगे|