पीरियड्स में पेट दर्द दूर करने के जाने क्या है घरेलू उपाय

पीरियड्स में पेट दर्द दूर करने के जाने क्या है घरेलू उपाय

पीरियड्स के दौरान गैस की प्रॉब्लम बढ़ जाती है जिसके कारण बहुत तेज पेट दर्द होने लगता है।

डेस्क-महिलाओं को हर महीने होने वाले पीरियड्स कई बार परेशानी का कारण बन जाते है। ऐसे तो यह परेशानी हर महीने होती ही हैं

  • लेकिन बहुत बार इसके कारण महिलाओं को बहुत अधिक शारीरिक परेशानी झेलनी पड़ती है।
  • जो अधिकतर पेट दर्द और पीठ दर्द की होती है।
  • बदलती जीवनशैली, बाहर का वातावरण और खान-पान में बदलाव के कारण अधिकतर महिलाओं को पीरियड्स के दौरान बहुत तेज पेट दर्द और पीठ दर्द होता है।
  • अगर ज्यादा दर्द होता है तो पीरियड्स के पेट दर्द में दवा खा सकते हैं लेकिन बिना डॉक्टर की सलाह के कोई भी दवा नहीं खानी चाहिए।
  • लेकिन कुछ घरेलू उपाय हैं जिनकी मदद से बिना दवा खाये पीरियड्स के पेट दर्द से निजात पाई जा सकती है।
  • क्योंकि ये सभी उपाय पूरी तरह घरेलू हैं इसीलिए इनके कोई साइड इफ़ेक्ट भी नहीं हैं।

पीरियड्स में पेट दर्द को दूर के करने के घरेलू उपाय

अजवाइन

  • पीरियड्स के दौरान गैस की प्रॉब्लम बढ़ जाती है जिसके कारण बहुत तेज पेट दर्द होने लगता है।
  • अगर आपके साथ भी ऐसा कुछ होता है तो आप अजवाइन का सेवन करके दर्द से निजात पा सकते हैं।
  • इसके लिए गुनगुने पानी में आधा चम्मच अजवाइन और आधा चम्मच नमक मिलाकर पी लें। दर्द में आराम मिलेगा।

तुलसी

  • पीरियड्स के दर्द में तुलसी औषधि के रूप में काम करती है।
  • इस मौजूद तत्व पेट दर्द में आराम दिलाते हैं।
  • इसके लिए तुलसी के पत्तों की चाय का सेवन लाभदायक होता है |
  • ज्यादा पेट दर्द होने पर तुलसी के 7 से 8 पत्तों को उबालकर छान लें और उसका सेवन करें।

अदरक

  • अदरक का इस्तेमाल करने से भी पीरियड्स में होने वाले पेट दर्द में आराम मिलता है।
  • इसके लिए एक कप पानी में कुटी हुई अदरक डालकर अच्छे से उबाल लें।
  • उसके बाद स्वाद के अनुसार चीनी मिलाकर पी लें।
  • दिन में 3 बार खाना खाने के बाद इसका सेवन करें दर्द ठीक हो जाएगा।

Face से अनचाहे बाल हटाने के लिए अपनाये ये टिप्स

Share this story