खुदाई के दौरान हरियाणा में 4 हज़ार वर्ष पुराना कंकाल

खुदाई के दौरान हरियाणा में 4 हज़ार वर्ष पुराना कंकाल

हरियाणा में हिसार के पास एक कब्रिस्तान से मिले

डेस्क- हरियाणा में विश्व की सबसे प्राचीन सभ्यता से जुड़े चार मानव के कंकाल मिले है क़रीब 4 हज़ार वर्ष पुरानी हड़प्पा सभ्यता की खोज पहली बार ब्रितानी पुरातत्वविद् ने 1920 में पाकिस्तान के मोहनजोदड़ो में की थी |

इस सभ्यता से जुड़े मानव अवशेष अब हरियाणा में हिसार के पास एक कब्रिस्तान से मिले हैं. ये अवशेष दो वयस्क पुरुषों, एक महिला और बच्चे के हैं पुरातत्वविदों को उम्मीद है कि इस खोज से सबसे पुरातन मानव सभ्यता के बारे में कुछ और जानकारी मिल सकेगी. पिछले दो साल से भारत और दक्षिण कोरिया के पुरातत्वविद और वैज्ञानिक हरियाणा के हिसार में स्थित राखीगढ़ी गांव में नौ टीलों पर खुदाई कर रहे हैं |

अजा एकादशी व्रत का विशेष जानिए

bharat bandh में बिहार में बीजेपी और जेडीयू के दफ्तरों के बाहर विरोध प्रदर्शन

  • इस खुदाई के सह-निदेशक नीलेश जाधव ने बीबीसी हिंदी को बताया |
  • कि इस से मिली चीजें सिंधु सभ्यता की जानकारी जुटाने में मील का पत्थर साबित होंगी |
  • उन्होंने बताया हमें चार कंकाल मिले, दो पुरुष, एक महिला और एक बच्चा. इसके साथ एक प्रतीकात्मक कब्र मिली है|
  • कई छोटी-मोटी चीजें भी मिली हैं. बरतन हैं, चूड़ियां हैं जाधव के अनुसार इससे पता चलता है कि उस समय लोग क्या खाते थे |
  • हम लोग इसका डीएनए टेस्ट भी करवा रहे हैं उन्होंने कहा ये पहली बार होगा कि खुदाई से मिले कंकालों पर डीएनए टेस्ट किया जाएगा |
  • उससे पता चलेगा इस सभ्यता के लोग आखिर कैसे थे
    मोहनजोदड़ो दुनिया का सबसे पुराना शहर है और हिंदू पूर्व सिंधु घाटी सभ्यता के समकक्ष है |

Share this story