Arranged Marriage करने से पहले दे इन चीजों पे ध्यान

Arranged Marriage करने से पहले दे इन चीजों पे ध्यान

Marriage से पहले ही अपने पार्टनर से आपके दिल में क्या है जाहिर कर दें|

डेस्क-कितना अजीब है किसी ऐसे के साथ नया जीवन शुरू करना जिसे आप जानते तक नहीं| इसलिए ये बहुत जरूरी है कि अगर आप Arranged Marriage करने जा रहे हैं, तो पहले ही कुछ बातें जान लें और समझ लें|

भारत देश संस्कार और सभ्यताओं का देश माना जाता है| यहां की परंपरा और रीति-रिवाज की अपनी एक अलग पहचान है| Marriage भी यहां सबके अलग-अलग रिवाज से होती हैं, फिर चाहे Love marriage या arrange अगर आपने अपना जीवनसाथी चुन लिया है तब तो ठीक है वरना फिर यहां घर के बड़े आपके लिए आपका जीवनसाथी चुनते हैं|

नाभि के Blackness को दूर करने के जाने क्या है घरेलू उपाय

जानते हैं कि क्या है वो 5 खास बातें

1. समय-सीमा निर्धारित करें

  • जब भी आपके घर के बड़े आपके रिश्ता किसी से तय करें, तो तुरंत शादी के बंधन में ना बधें|
  • शादी से पहले अपने होने वाले जीवनसाथी के साथ कुछ वक़्त जरूर साथ गुजारें ताकि आप उन्हें समझ सकें|

2. कुछ भी छुपाएं नहीं

  • Marriage से पहले अगर आपका किसी के साथ रिलेशन रहा हो तो अपने होने वाले जीवनसाथी से बिल्कुल ना छुपाएं|
  • आपकी आने वाली लाइफ सुख से बीते इसके लिए बेहतर है कि आप आपने पार्टनर से कुछ ना छुपाएं|

Health के लिए कैसे फायदेमंद है सौंफ

3. आर्थिक साझेदारी

  • शादी से पहले ही आपको अपने पार्टनर की सैलेरी जान लेनी चाहिए और अपनी इनकम भी उन्हें जरूर बता देनी चाहिए|
  • इससे आपके रिश्ते में समझ पैदा होगी|

4. परिवार के साथ भी वक्त बिताएं

  • जिसके साथ आपकी Marriage होने वाली है उसके परिवार के साथ भी कुछ समय जरूर बिताएं|
  • शादी दो परिवारों को आपस में जोड़ती है, इसलिए एक दूसरे के परिवार वालों के साथ भी आपको समय बितान चाहिए|

5.अपनी इच्छाएं जरूर जाहिर कर दें

  • Marriage से पहले ही अपने पार्टनर से आपके दिल में क्या है जाहिर कर दें|
  • उन्हें जरूर बताएं की शादी के बाद आप क्या चाहते या चाहती हैं|
  • कहीं घूमने जाने चाहते हैं या फिर कुछ नया काम करना चाहते हों, सभी बाते अपने पार्टनर को जरूर बताएं|

Share this story