सावधान : 50000 से ज्यादा है बिल तो उखड़ जाएगा मीटर

सावधान : 50000 से ज्यादा है बिल तो उखड़ जाएगा मीटर

सौरभ दीक्षित(पीलीभीत)बिजली विभाग ने अब 50 हजार रुपए से अधिक के बकाएदारों के खिलाफ अब कार्रवाई शुरू कर दी गई है। विभाग ने अब 50 हजार रुपए से अधिक के बकाएदारों के मीटर उखाड़ने का अभियान चलाकर आरसी भेजने की ठान ली है। शहर क्षेत्र के बकाएदारों की सूची तैयार कर अभियान शुरू कर दिया गया है।

पहले दिन बिजली विभाग ने सख्त रवैया अपनाते हुए कई बकाएदारों के मीटर उखाड़े दिए हैं। अचानक चले अभियान से उपभोक्ताओं में भी हड़कंप मच गया।प्रमुख सचिव ऊर्जा और विद्युत वितरण निगम के चैयरमेन आलोक कुमार ने एक शासनादेश जारी किया है। शासनादेश के अनुसार जिन बकाएदारों का 50 हजार रुपए से अधिक बकाया है और नोटिस देने के बाद भी वो लोग बिल जमा नहीं कर रहे हैं तो ऐसे लोगों का मीटर उखाड़कर उनकी आरसी तहसील भेजने के निर्देश दिए हैं।
शासनादेश प्राप्त होने के बाद शहर क्षेत्र में एसडीओ टाउन रणवीर सिंह यादव के निर्देशन में 50 हजार रुपए से अधिक के बकाएदारों की सूची तैयार कर गई। अभी तक की सूची में जिले से 464 बकाएदारों के नाम आए हैं। जिन पर बिजली विभाग का लगभग 16 करोड़ रुपए बकाया है। यह लोग नोटिस देने के बाद भी बिल जमा नहीं कर रहे हैं।

सूची तैयार करने के बाद एसडीओ के निर्देश पर शहर में मंगलवार को बकाएदारों के खिलाफ अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान 28 लोगों के मीटर उखाड़ दिए गए हैं। इन लोगों का लगभग ढाई करोड़ रुपए बकाया था। इसके अलावा इन सभी की आरसी भी काटकर तहसील भेजने की तैयारी कर ली गई है। शेष बकाएदारों में से 86 लोगों को नोटिस दिया गया है। बकाया न जमा करने पर इनके भी कनेक्शन काट दिए जाएंगे।
बकाया जमा न करने वालों के मीटर उखाड़ने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पहले चरण में 50 हजार रुपए से अधिक के बकाएदारों को टारगेट बनाया गया है।

Share this story